Jupiter Transit 2025 in Ardra Nakshatra: वैदिक ज्योतिष में गुरु बृहस्पति को समृद्धि, ज्ञान, वैभव, आध्यात्म, ज्योतिष और मान- सम्मान का कारक माना गया है। इसलिए जब भी गुरु बृहस्पति की चाल में परिवर्तन होता है। तो इन क्षेत्रों पर खास प्रभाव पड़ता है। आपको बता दें कि 14 जून को गुरु ग्रह राहु ग्रह के स्वामित्व वाले नक्षत्र आर्द्रा में संचरण करेंगे। जिससे गुरु ग्रह के नक्षत्र परिवर्तन का प्रभाव सभी राशियों के लोगों पर देखने को मिलेगा। लेकिन कुछ राशियां ऐसी हैं, जिनके इस समय गोल्डन टाइम शुरू हो सकता है।। साथ ही इन राशियों को आकस्मिक धनलाभ और भाग्योदय के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं…
सिंह राशि (Leo Zodiac)
आप लोगों के लिए गुरु ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से इनकम और लाभ स्थान पर संचरण कर रहे हैं। इसलिए इस समय आपको बिजनेस में बड़ा फायदा होगा और नौकरी में तरक्की मिलेगी। दोस्तों और सहकर्मियों का साथ मिलेगा, जिससे आपके काम आसान होंगे। वहीं आपको निवेश से लाभ मिलेगा। साथ ही इस दौरान आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। वहीं धन की सेविंग करने में आप सफल रहेंगे।
तुला राशि (Tula Zodiac)
आप लोगों के लिए गुरु बृहस्पति का नक्षत्र परिवर्तन अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से भाग्य स्थान पर संचरण कर रहे हैं। इसलिए इस समय आपको भाग्य का साथ मिलेगा। साथ ही आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। वहीं पढ़ाई और करियर में सफलता मिलेगी। धार्मिक या आध्यात्मिक कामों में मन लगेगा, जिससे आपको सुकून मिलेगा। साथ ही इस समय प्रतियोगी छात्रों को किसी परीक्षा में सफलता मिल सकती है।
वृष राशि (Taurus Zodiac)
गुरु ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन वृष राशि के लोगों को लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से धन और वाणी स्थान पर संचरण कर रहे हैं। इसलिए इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही इस समय आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। वहीं परिवार में खुशियां आएंगी और नौकरी या बिजनेस में तरक्की के रास्ते खुलेंगे। प्रॉपर्टी खरीदने या निवेश के लिए भी यह समय शानदार है। साथ ही इस समय आपकी वाणी में निखार आएगा, जिससे लोग इंप्रेस होंगे।