Guru Rashi Parivartan (Jupiter Transit) 2020: गुरु 30 मार्च को यानी नवरात्रि में अपनी राशि बदलने जा रहे हैं। इस समय गुरु धनु राशि में गोचर हैं और 30 मार्च से शनि की राशि में गोचर करने लगेंगे। जहां शनि देव पहले से ही मौजूद हैं। शनि 11 मई से वक्री अवस्था में चले जायेंगे। जिससे शनि साढ़े साती और ढैय्या के प्रभाव में आए लोगों के कष्ट बढ़ने शुरू हो जायेंगे। फिलहाल यहां हम जानेंगे गुरु के राशि परिवर्तन का क्या पड़ने वाला है प्रभाव…
मेष: आपके लिए गुरु का राशि परिवर्तन सकारात्मक रहेगा। आपकी धर्म और अध्यात्म के कार्यों में रूचि बढ़ेगी। कार्यस्थल पर आपके कार्यों से सभी खुश होंगे। तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे।
वृष: आपके लिए गुरु का राशि परिवर्तन मिलाजुला प्रभाव देने वाला रहेगा। आपको अपनी सेहत का खास ख्याल रखना होगा। ससुराल पक्ष के साथ संबंध अच्छे रहेंगे।
मिथुन: आपके लिए गुरु का राशि परिवर्तन शुभ रहेगा। शादीशुदा जीवन में आ रही परेशानियां दूर होंगी। व्यापार में साझेदारी के कार्यों में लाभ मिलेगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।
कर्क: आपको स्वास्थ्य से संबंधी समस्या झेलनी पड़ सकती है। सेहत का खास ध्यान रखने की जरूरत है। शत्रुओं से सावधान रहें। आपको कभी भी चोट पहुंचा सकते हैं।
सिंह: शिक्षा से जुड़े क्षेत्र में आपको सफलता मिलने के आसार हैं। लेकिन आपको भी अपनी सेहत का खास ध्यान रखना होगा। पेट से संबंधित समस्या आपको ज्यादा परेशान करेगी।
कन्या: आपके लिए गुरु का गोचर लाभकारी रहेगा। सुख संसाधनों में वृद्धि होगी। नया वाहन या प्रॉपर्टी खरीदने के योग बन रहे हैं।
तुला: आपके वाद विवाद ज्यादा हो सकते हैं। आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा। कार्यक्षेत्र में दुश्मनों से सावधान रहने की जरूरत है।
वृश्चिक: गुरु के राशि परिवर्तन से आपको अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे। धन प्राप्ति के कई स्त्रोत खुलेंगे। वाणी में मधुरता आएगी। गुस्से पर काबू रखना होगा। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी।
धनु: आपके लिए गुरु का गोचर अच्छा रहेगा। नये काम की शुरुआत कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी।
मकर: आपकी ही राशि में गुरु प्रवेश करने जा रहे हैं। आपके पास धन आएगा तो सही लेकिन किसी न किसी कारण खर्च भी हो जायेगा। जल्दबाजी में गलत निर्णय लेने से बचें।
कुंभ: आपको विभिन्न क्षेत्रों में सफलता हासिल होगी। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत रहेगी। आप धन की बचत कर सकेंगे।
मीन: आपके लिए गुरु का गोचर शुभ रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता हासिल होगी। अगर आप शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हैं तो आपको कार्यों में तरक्की हासिल होगी।
