Jupiter Retrograde 2024: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नवग्रह में से गुरु बृहस्पति का विशेष स्थान है।देवताओं के गुरु होने के साथ-साथ शनि के बाद सबसे धीमी गति से चलने वाला ग्रह माना जाता है। ये एक राशि में करीब 1 साल रहते हैं। ऐसे में एक पूरा राशि चक्र करने में 12 साल का वक्त लग जाता है। ऐसे में गुरु का प्रभाव हर राशि के जातकों के जीवन में लंबे समय तक रहता है। इसके साथ-साथ समय समय पर गुरु वक्री, मार्गी, अस्त और उदित होते रहते हैं। गुरु की स्थिति में बदलाव का असर देश-दुनिया में देखने को मिल जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस समय गुरु शुक्र की राशि वृषभ राशि में विराजमान है और इस साल इसी राशि में रहने वाले हैं। इसके अलावा अक्टूबर माह में गुरु वक्री यानी उल्टी चाल चलने वाले हैं। ऐसे में कुछ राशि के जातकों के जीवन में मुश्किलें आने वाली है, तो कई राशियों के जीवन में खुशियां ही खुशियां आ सकती है। आइए जानते हैं गुरु की उल्टी चाल चलने से किन राशियों को मिलेगा बंपर लाभ…

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गुरु ग्रह 09 अक्टूबर को सुबह 10 बजकर 01 मिनट पर वृषभ राशि में वक्री हो रहे हैं और साल 2025 में 04 फरवरी 2025 की दोपहर 01 बजकर 46 मिनट पर मार्गी हो जाएंगे।

कर्क राशि (Kark Zodiac)

इस राशि के एकादश भाव में गुरु उल्टी चाल से चलेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को किस्मत का साथ मिलेगा। लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। परिवार में लंबे समय से चल रहे विवादों से छुटकारा मिल सकता है। आपकी लंबे समय से रुकी हुई कई इच्छाएं पूरी हो सकती है। बेवजह खर्च से निजात मिल सकती है। इसके साथ ही कमाई के कई स्त्रोत खुल सकते हैं। अपने व्यापार में भी खूब लाभ मिल सकता है। लंबे समय कोई प्रोजेक्ट या फिर डील अटकी हुई है अब उसमें सफलता हासिल हो सकती है। अध्यात्म की ओर अधिक झुकाव होगा।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता हासिल हो सकती है। गुरु के वक्री होने से इस राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है। आपको हर क्षेत्र में सफलता के साथ-साथ धन लाभ हो सकता है। समाज में मान-सम्मान की वृद्धि होगी। इसके साथ ही कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना की जाएगी। इसके साथ ही खूब तरक्की के योग बन रहे हैं। घर में सुख-शांति बनी रहेगी। भाई-बहनों के साथ अच्छा समय बीतेगा। परिवार में चला आ रहा वाद-विवाद अब समाप्त हो सकता है। किसी को उधार दिए हुए पैसे वापस मिल सकते हैं। इसके साथ ही आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और भविष्य के लिए भी बचत कर पाएंगे।

वृश्चिक राशि (Vraschik Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए गुरु का वक्री होना भौतिक सुखों की प्राप्ति करा सकता है। नौकरी-व्यापार में भी खूब अच्छी बढ़त देखने को मिल सकती है। करियर के क्षेत्र में आपको खूब सफलता के साथ-साथ धन लाभ हो सकता ह। इसके साथ ही आपको पदोन्नति के साथ वेतन में वृद्धि हो सकती है। व्यापार में भी खूब मुनाफा मिलने वाला है। आप अपनी बौद्धिक क्षमता के बल में हर एक क्षेत्र में सफलता हासिल कर सकते हैं। इसके साथ ही लंबे समय से अटके काम एक बार फिर से शुरू हो सकते हैं।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

मेष वार्षिक राशिफल 2024वृषभ वार्षिक राशिफल 2024
मिथुन वार्षिक राशिफल 2024कर्क वार्षिक राशिफल 2024
सिंह वार्षिक राशिफल 2024कन्या वार्षिक राशिफल 2024
तुला वार्षिक राशिफल 2024वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2024
धनु वार्षिक राशिफल 2024मकर वार्षिक राशिफल 2024
कुंभ वार्षिक राशिफल 2024मीन वार्षिक राशिफल 2024