Jupiter Retrograde in Pisces: बृहस्पति देव यानी की गुरु ग्रह इन दिनों मीन राशि में वक्री हुए हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बृहस्पति देव 29 जुलाई 2022 से वक्री हुए हैं और 24 नवंबर 2022 को सुबह 4 बजकर 36 मिनट पर मीन राशि में मार्गी हो जाएंगे।
हिंदू धार्मिक मान्यता के अनुसार बृहस्पति देव के वक्री होने से इसका असर सभी राशि के लोगों पर पड़ेगा। आइए जानते हैं कि किस राशि के जातकों पर क्या असर पड़ेगा।
मेष राशि
इस राशि के जातकों के लिए बृहस्पति देव 12वें और नौवें भाव के स्वामी होते हैं। इस दौरान जातकों को काम का दबाव हो सकता है। साथ ही कार्यस्थल पर भी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। नौकरीपेशा जातकों के स्थान में परिवर्तन भी हो सकता है।
वृषभ राशि
जातकों के लिए बृहस्पति देव आठवें भाव के स्वामी होते हैं। कार्यों में कुछ परेशानियां आ सकती हैं। देरी से धन लाभ हो सकता है।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों को इस दौरान कोरोबार में धीमी गति से फायदा हो सकता है। नए कोरोबार शुरू करने के लिए यह समय अनुकूल नहीं है। आर्थिक रूप से इस अवधि में हानि हो सकता है। खर्च में भी बढ़ोतरी हो सकती है।
कर्क
इस राशि के जातकों के लिए आर्थिक समय अच्छा हो सकता है। पैसा बचत करने में सफलता मिलेगी। पैतृक संपत्ति आदि का भी लोभ हो सकता है। नए कारोबार शुरू करने के लिए यह उत्तम समय हो सकता है।
सिंह राशि
इस दौरान कोरोबारी जातक निवेश न करें। कुछ जातकों को स्वास्थ्य संबंधी समस्या भी हो सकती है। पैतृक संपत्ति आदि संपत्ति से लाभ प्राप्त हो सकता है।
तुला राशि
जातकों के खर्च बढ़ सकते हैं और इस कारण आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कुछ जातकों को लोन भी लेना पड़ सकता है। कुछ जातकों को सेहत का ध्यान रखना होगा।
वृश्चिक राशि
जातकों को पैसा बचाने में मदद मिल सकती है। आर्थिक रूप से समय अच्छा रहेगा। निवेश के लिए भी यह बेहतर समय हो सकता है।