Jupiter Retrograde 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, देवताओं के गुरु बृहस्पति का नवग्रह में विशेष स्थान है। इसकी स्थिति में बदलाव का असर हमारे जीवन में काफी अधिक देखने को मिलता है। गुरु मिथुन राशि में प्रवेश करते ही अतिचारी गति से आगे बढ़ रहे हैं। ऐसे में जहां वह एक राशि में करीब एक साथ तक रहते हैं लेकिन अतिचारी गति के कारण इस समय कर्क राशि में प्रवेश कर गए हैं और दिसंबर तक इसी राशि में रहेंगे। ऐसे में उनकी स्थिति में भी बदलाव होता रहेगा। गुरु बृहस्पति 11 नवंबर को इसी राशि में वक्री होने वाले हैं। गुरु के अपने उच्च राशि में वक्री होने से वह एक राशि पीछे का भी फल देंगे। गुरु के उल्टी चाल चलने से इन तीन राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। जानें इन लकी राशियों के बारे में…

वृषभ राशि (Vrishabha Zodiac)

इस अवधि में इस राशि में गुरु बृहस्पति तृतीय भाव में वक्री रहेंगे, जिससे जातकों को उल्लेखनीय लाभ मिलने की संभावना है। चूंकि गुरु अष्टम भाव के स्वामी हैं और उनकी दृष्टि नवम भाव पर पड़ेगी, इसलिए किस्मत का पूरा साथ मिलने के प्रबल योग बन रहे हैं। लंबे समय से चली आ रही जीवन की परेशानियां अब समाप्त हो सकती हैं और बाधाओं से राहत मिलने की संभावना है। गुरु का प्रभाव आपके आध्यात्मिक झुकाव को भी बढ़ाएगा। आप पूजा-पाठ, धार्मिक अनुष्ठान और तीर्थ यात्राओं में अधिक रुचि लेंगे, साथ ही, गुरु की दृष्टि सप्तम भाव पर होने से विवाह योग बन सकते हैं। विवाहित जातकों के लिए यह समय दांपत्य जीवन में मधुरता और समझदारी लेकर आएगा, जिससे पुराने मतभेद समाप्त हो सकते हैं। व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए यह समय लाभदायक रहेगा। नए ऑर्डर या व्यापारिक अवसर मिलने के प्रबल संकेत हैं, जो आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकते हैं।

कर्क राशि (Kark Zodiac)

इस राशि में गुरु लग्न भाव में वक्री होंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को भी कई मायनों में लाभ मिल सकता है। गुरु के उच्च होने से इस राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है। हर क्षेत्र में सफलता के योग बन रहे हैं। निर्णय क्षमता में वृद्धि हो सकती है, जिससे आप भविष्य को लेकर कोई निर्णय ले सकते हैं। अध्यात्म की ओर झुकाव होगा। इसके साथ ही आपके व्यक्तित्व में भी निखार आ सकता है। दान-पुण्य में भी तेजी से वृद्धि हो सकती है। संतान सुख की प्राप्ति होगी। लव लाइफ अच्छी रहेंगी। अविवाहितों को शादी का प्रस्ताव आ सकता है। मान-सम्मान की तेजी से वृद्धि हो सकती है।

वृश्चिक राशि (Vrishchaik Zodiac)

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए गुरु का वक्री होना काफी लाभकारी हो सकता है। इस राशि के नौवें भाव में वक्री होंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों के यश और मान-सम्मान में तेजी से वृद्धि हो सकती है। जीवन में लंबे समय से चली आ रही चुनौतियां समाप्त हो सकती है। धार्मिक यात्राएं कर सकते हैं। दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा वक्त बीत सकता है। विदेश यात्रा का भी मौका मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए भी ये अवधि काफी लाभकारी हो सकती है। पदोन्नति के साथ वेतन वृद्धि के योग बन रहे हैं। भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे आप अपने लक्ष्य को पा सकते हैं। संतान की ओर से कोई सुखद समाचार मिल सकता है। पैतृक मामलों में सफलता हासिल होगी।

तुलसी की मंजरी से करें ये खास उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से होगी सुख-समृद्धि की प्राप्ति, नहीं होगी धन की कमी

नवंबर माह कुछ राशि के जातकों के लिए काफी खास हो सकता है। नवंबर माह में हंस राजयोग, नवपंचम राजयोग, रुचक, विपरीत राजयोग का निर्माण हो रहा है, जिससे 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव देखने को मिलने वाला है। आइए जानते हैं। 12 राशियों के लिए नवंबर माह कैसा होगा। जानें मासिक राशिफल

मेष राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलवृषभ राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
मिथुन राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलकर्क राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
सिंह राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलकन्या राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
तुला राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलवृश्चिक राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
धनु राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलमकर राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
कुंभ राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलमीन राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल

डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।