Guru Vakri 2024 : शनि देव की तरह ही गुरु बृहस्पति समय- समय पर वक्री और मार्गी होते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि गुरु ग्रह नवरात्रि में वक्री गति से चलना आरंभ करेंगे। गुरु 9 अक्टूबर को सुबह 10 बजकर 1 मिनट से वृषभ राशि में वक्री होंगे और अगले साल 5 फरवरी तक इसी अवस्था में वृषभ राशि में गोचर करते रहेंगे। ऐसे में गुरु ग्रह की उल्टी चाल का प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनकी इस समय किस्मत चमक सकती है। साथ ही धन- दौलत और सम्मान में बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
आप लोगों के लिए गुरु ग्रह का वक्री होना लाभदायक साबित हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से 12वें भाव में वक्री होंगे। साथ ही वह आपकी गोचर कुंडली में सप्तम और कर्म भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस दौरान आपको नए और बेहतरीन प्रॉजेक्ट प्राप्त होंगे और यह वक्त आपके जीवन में सकारात्मकता को बढ़ाने वाला माना जा रहा है। नौकरी में काम के अच्छे अवसर आएंगे और आपको अचानक से रुका पैसा मिल सकता है। साथ ही इस अवधि में व्यापारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही नए ऑर्डर मिल सकते हैं। वहीं इस समय आपके पिता के साथ संबंध मजबूत होंगे।
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
गुरु बृहस्पति का उल्टी चाल चलना कर्क राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी गोचर कुंडली के इनकम स्थान पर वक्री होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपकी आय में जबरदस्त इजाफा हो सकता है। साथ ही आय के नए- नए स्त्रोत बन सकते हैं। वहीं नौकरी में आपको तरक्की के योग मिल रहे हैं। आप धन की बचत कर पाएंगे और बिजनस में भी आपको कई गुना लाभ होगा। साथ ही इस दौरान आपको निवेश से लाभ के योग बनेंगे। साथ ही व्यापारीगण इस अवधि में कोई बड़ी व्यवसायिक डील कर सकते हैं।
वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)
आप लोगों के लिए गुरु ग्रह का वक्री होना शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से सप्तम स्थान पर वक्री होने जा रहे हैं। साथ ही गुरु ग्रह आपकी गोचर कुंडली के धन और पंचम स्थान के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको संतान से संबधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ मिल सकता है। वहीं कारोबार में खूब मुनाफा होगा और आपकी बौद्धिक क्षमता बढ़ने से आप आगे बढ़ेंगे। वहीं नौकरीपेशा लोगों को ऑफिस में काम को पसंद किया जाएगा और आपकी लोकप्रियता भी बढ़ेगी।