Guru Vakri 2024: 9 अक्टूबर 2024 को गुरु बृहस्पति वृषभ राशि में वक्री हो गए हैं। दरअसल, गुरु ग्रह 9 अक्टूबर को सुबह 10 बजकर 1 मिनट पर वक्री हुए और 5 फरवरी 2025 तक इसी स्थिति में रहेंगे। ज्योतिष शास्त्र में गुरु ग्रह को धनु और मीन राशि का स्वामी और एक शुभ ग्रह माना गया है। मान्यता के अनुसार, कुंडली में गुरु की स्थिति मजबूत होने से जातक को जीवन में सुख, समृद्धि और भाग्य का साथ मिलता है। जबकि अगर किसी जातकी की कुंडली में गुरु कमजोर है तो उसकी समस्याएं बढ़ सकती हैं। यूं को गुरु के वक्री होने से सभी 12 राशि वाले जातकों पर असर पड़ेगा। लेकिन ये 3 राशियां ऐसी हैं जिन्हें इस दौरान विशेष लाभ मिल सकता है।

मेष राशि (Mesh Rashi)

मेष राशि वालों के लिए गुरु का वक्री होना बेहद शुभ रहने वाला है। गुरु आपकी राशि से दूसरे भाव में वक्री हो रहे हैं। इस दौरान इस राशि के जातक को नौकरी और व्यापार में तरक्की मिल सकती है। पद-प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। आपकी सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। इस दौरान आप किसी प्रॉपर्टी या फ्लैट की खरीदारी कर सकते हैं। आमदनी में बढ़ोतरी होगी। अपनी जरूरतों को आसानी से पूरा कर पाएंगे। व्यापारियों को अच्छा मुनाफा होगा।

मिथुन राशि (Mithun Rashi)

मिथुन राशि के लिए गुरु का वक्री होना आर्थिक मामलों में शुभ संकेत लेकर आ रहा है। गुरु आपके 12वें भाव में वक्री हो रहे हैं। आपके परिवार की परेशानियां कम होंगी। आपकी आमदनी में इजाफा होगा। आपको किसी शुभ आयोजन में शामिल होने का मौका मिल सकता है। नौकरी में बदलाव के योग भी बन सकते हैं। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आपके सारे काम आसानी से पूरे हो जाएंगे। नौकरीपेशा लोगों को नई नौकरी के प्रस्ताव मिल सकते हैं। व्यवसायियों के लिए निवेश से अच्छा लाभ होने के संकेत हैं।

सिंह राशि (Singh Rashi)

गुरु आपकी राशि से 10वें भाव में वक्री हो रहे हैं। सिंह राशि वाले जातकों के लिए गुरु का वक्री होना काफी लाभकारी साबित हो सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। बैंक बैलेंस में भी बढ़ोतरी होगी। परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। पैतृक संपत्ति से भी लाभ मिल सकता है। व्यवसाय की दृष्टि से यह समय अच्छा रहेगा। आप अपने अधूरे काम आसानी से पूरा कर पाएंगे। इस दौरान आपकी सेहत भी बेहतर रहेगी।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।