Guru Vakri 2024 Taurus Rashi : वैदिक ज्योतिष में गुरु ग्रह को ज्ञान, शिक्षक, संतान, बड़े भाई, शिक्षा, धार्मिक कार्य, पवित्र स्थल, धन, दान, पुण्य और वृद्धि आदि का कारक माना जाता है। इसलिए जब भी गुरु ग्रह की चाल में बदलाव होता है, तो इन सेक्टरों पर विशेष प्रभाव पड़ता है। आपको बता दें कि गुरु 9 अक्टूबर को वृषभ राशि में वक्री होंगे और अगले साल 5 फरवरी तक इसी अवस्था में वृषभ राशि में गोचर करते रहेंगे। जिससे कुछ राशियो का गोल्डन टाइम शुरू हो सकता है। साथ ही इन लोगों को मान- सम्मान और पद- प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
मेष राशि (Aries Zodiac)
आप लोगों के लिए गुरु ग्रह का वक्री होना लाभदायक साबित हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से धन और वाणी स्थान पर वक्री होने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही कारोबार में आपकी कोई बड़ी डील होने से आपको बिजनस को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। साथ ही आपको कोई बड़ा निवेशक भी मिल सकता है। वहीं इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। साथ ही आप समाज में लोकप्रिय होंगे और आपको मान- सम्मान की प्राप्ति होगी।
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
गुरु बृहस्पति का वक्री होना कन्या राशि के जातकों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से नवम भाव पर वक्री होने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपको किस्मक का साथ मिल सकता है। साथ ही भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी, संसाधनों में भी वृद्धि की संभावना बनेगी। आपको वैवाहिक जीवन में आ रही परेशानियों से निजात मिल सकती है। वहीं इस दौरान आप किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। साथ ही इस दौरान आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। साथ ही प्रतियोगी छात्रों को किसी परीक्षा में सफलता मिल सकती है।
कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)
आप लोगों के लिए गुरु ग्रह का वक्री होना लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से चतुर्थ भाव में उल्टी चाल में चलने जा रहे हैं। इसलिए आपकी सुख- सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। साथ ही करियर में जबरदस्त सफलता मिलेगी। इसके साथ ही नौकरी व्यवसाय में भी खूब तरक्की होगी। वहीं इस दौरान आपको वाहन और प्रापर्टी का सुख प्राप्त हो सकता है। वहीं अगर आपका प्रापर्टी, जमीन- जायदाद और रियल स्टेट से जुड़ा कार्य करते हैं तो आपको अच्छा लाभ हो सकता है। वहीं इस दौरान आपको माता के माध्यम से धन लाभ हो सकता है।
