Guru Vakri 2020: जिस तरह से हर ग्रह कुछ समय के अंतराल में अपनी राशि बदलते रहते हैं ठीक उसी प्रकार इनकी चाल में भी परिवर्तन आता रहता है। हाल ही में शनि और शुक्र ने अपनी उल्टी चाल शुरू कर दी है और अब गुरु भी वक्री होने जा रहे हैं। गुरु का उल्टी चाल चलना ज्योतिष की दृष्टि में एक अहम घटना है। जिसका असर सभी लोगों पर पड़ेगा। गुरु 14 मई की रात 08:01 PM पर वक्री होने जा रहे हैं। 122 दिनों तक वक्री चाल चलने के बाद 31 सितंबर को ये पुन: मार्गी हो जायेंगे। हालांकि धन के लिहाज से गुरु की उल्टी चाल को अच्छा माना गया है। जानिए सभी राशि वालों पर इसका क्या असर पड़ने जा रहा है…

मेष राशि: वक्री गुरु लाभ और हानि दोनों ही परिस्थितियां उत्पन्न करेगा। आपको अपने मन पर काबू रखना होगा। बेवजह की टेंशन लेने से आप अपना ही नुकसान कर लेंगे। वैवाहिक जातकों के लिए यह समय थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। विद्यार्थियों तो सफलता पाने के लिए कठिन परिश्रम करना होगा।

वृष राशि: गुरु की वक्री चाल का आप पर मिला जुला असर पड़ने वाला है। इस समय आपका मन आध्यात्म की तरफ आकर्षित होगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों का पढ़ाई में विशेष मन लगेगा।

मिथुन राशि: गुरु का वक्री होना मिथुन राशि के जातकों के लिए शुभ नहीं माना जा रहा है। इस समय आपको अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देना होगा। प्रेमी जातक भी अपने साथी के साथ धैर्य से काम लें। बेवजह के विवादों से बचें। वित्तीय स्थिति में अस्थिरता आ सकती है। समय के साथ सब ठीक हो जाएगा। 30 जून तक सतर्क रहना होगा।

Kaal Sarp Dosh: ज्योतिष अनुसार जानिये कितना खतरनाक होता है ये दोष और कैसे करें इसका निवारण

कर्क राशि: कर्क राशि के जातकों के लिए गुरु का उल्टी दिशा में चलना बेहद अच्छा संकेत दे रहा है। इस समय आप कोई भी नया कार्य शुरू कर सकते हैं। व्यापार में भी आपको इस अवधि में लाभ मिल सकता है।

सिंह राशि: इस समय सिंह राशि के जातकों को धैर्य से काम लेने की आवश्यकता है। इस दौरान आपको किसी भी तरह की जल्दबाजी करना भारी पड़ सकता है। किसी पर भी निर्भर न हों तो बेहतर होगा। पुराने रोग से छुटकारा मिल सकता है।

कन्या राशि: कन्या राशि के जातकों के लिए गुरु का मकर राशि में वक्र होना सामान्य रहने वाला है। जो जातक व्यापारी या उच्च पद पर हैं उनके लिए समय थोड़ा तनाव वाला हो सकता है। इस बीच आपको कोई नई ज़िम्मेदारी मिल सकती है। जो जातक नई नौकरी तलाश रहे हैं उनकी यह तलाश खत्म होने में कुछ समय लगेगा।

स्वपन शास्त्र: अगर ऐसे सपने आ रहे हैं तो समझ जाइए हो सकता है धन लाभ

तुला राशि: तुला जातकों को हर कार्य को पूर्ण करने के लिए पहले से अधिक परिश्रम करने की आवश्यकता होगी। किसी भी तरह का आलस करना आपके लिए ठीक नहीं है। जल्दबाजी में कोई भी फैसला न करें। माता की सेहत कुछ बिगड़ सकती है।

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए गुरु का वक्री स्थिति में आना सामान्य रहने वाला है। इस समय अपनी सेहत पर विशेष ध्यान दें। प्रेमी जातकों के लिए भी समय ठीक नहीं है। नोक झोंक से बचें। पिता की सेहत में सुधार आ सकता है।

धनु राशि: गुरु का वक्र अवस्था में होना आपके लिए सामान्य है। मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति होगी। इसके साथ ही जातकों को व्यापार व धन लाभ होने में कुछ समय लग सकता है। व्यापार में मुनाफा होगा। आपकी इमेज में सुधार होगा।

मकर राशि: मकर राशि के जातकों के लिए गुरु का वक्री होना सही नहीं हैं। मकर में गुरु वक्री होने पर मकर राशि के जातकों के लिए नकारात्मक परिणाम देता है। इस समय अपने कार्य को पूरा करने में अपना शत प्रतिशत देना होगा। हर कार्य को गंभीरता से लें। सेहत पर भी ध्यान दें।

Gemstone: मान्यता है कि पन्ना पहनने से दिमाग तेज होता है और व्यापारियों के लिए भी ये होता है फायदेमंद

कुंभ राशि: जो जातक व्यापारी हैं उनके लिए समय उचित नहीं है। निवेश करने से पहले अपने सलाहकार से बात जरूर करेंं। करियर के लिहाज से समय आपके हित में है। वैवाहिक जीवन में इस समय अपने साथी के साथ तालमेल बना कर चलना होगा।

मीन राशि: काफी समय से अटका कार्य इस समय पूरा हो सकता है। व्यापारी जातकों के लिए समय अच्छा है। इसके साथ ही जो जातक नौकरीपेशा हैं उन्हें भी करियर में स्थिरता मिल सकती है।