Guru Gochar 2025: देवताओं के गुरु बृहस्पति नवग्रह में से काफी खास माना जाता है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में गुरु को ज्ञान, बुद्धि, भाग्य, धन, संतान, विवाह और धर्म का कारक माना जाता है। ऐसे में गुरु की स्थिति में बदलाव का असर देश-दुनिया के साथ मानव जीवन में देखने को मिल जाता है। बता दें कि गुरु बृहस्पति हर एक साल में राशि परिवर्तन करते हैं। ऐसे में एक राशि चक्र करने में करीब 12 साल का वक्त लग जाता है जिसके कारण गुरु का प्रभाव हर राशि में लंबे समय तक रहता है। बता दें कि गुरु इस समय वृषभ राशि में विराजमान है और 14 मई 2025 को रात 11 बजकर 20 मिनट पर मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। गुरु के मिथुन राशि में जाने से इन तीन राशियों को खूब लाभ मिल सकता है। जानें इन लकी राशियों के बारे में…

वैदिक पंचांग के अनुसार, 15 मई 2025 को वृषभ राशि से निकलकर सुबह 2:30 बजे बुध के स्वामित्व वाली मिथुन राशि में गोचर करेंगे। इसके साथ ही 18 अक्टूबर 2025 को रात 9:39 मिनट पर बृहस्पति महाराज मिथुन राशि से निकलकर चंद्रमा के स्वामित्व वाली कर्क राशि में प्रवेश करेंगे।

वृषभ राशि (Vrishabha Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए गुरु का मिथुन राशि में जाना काफी लाभकारी हो सकता है। अष्टम और एकादश भाव के स्वामी होकर दूसरे भाव में गोचर कर रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को खूब लाभ मिल सकता है। परिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहती हैं। इसके साथ ही गुरु की दृष्टि छठे, आठवें और दसवें भाव में दृष्टि पड़ रही है, जिससे पैतृक संपत्ति में लाभ मिल सकता है। इसके साथ ही पैतृक व्यवसाय है, तो आपको काफी लाभ मिल सकता है। प्रतिद्दियों पर विजय प्राप्त होगी। इसके साथ ही अध्यात्म की ओर आपका झुकाव अधिक होगा और आप धर्म-कर्म के मामलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। परिवार के साथ सदस्यों के साथ मिलजुल कर रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी स्थित मजबूत बनेगी। इसके साथ ही वाणी के कारण चली आ रही असफलताएं अब समाप्त होगी।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए गुरु का मिथुन राशि में जाना लाभकारी हो सकता है। इस राशि के पंचम और अष्टम भाव के स्वामी होकर एकादश भाव में रहेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में अपार सफलता प्राप्त होगी। आर्थिक स्थिति को लेकर लंबे समय से चली आ रही परेशानियां अब समाप्त हो सकती है। इसके साथ ही आपकी अच्छी खासी आमदनी होगी। अविवाहितों को शादी का प्रस्ताव आ सकता है। इसके साथ ही संतान की ओर से चली आ रही समस्याएं समाप्त होगी। संतान की प्रगति होगी और संतान को उच्च शिक्षा प्राप्त करेंगे। अचानक धन लाभ हो सकता है। भाई-बहनों के साथ आपका समय अच्छा बीतेगा। शारीरिक और मानसिक तनाव से मुक्ति मिल सकती है।

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए भी गुरु का वृषभ राशि में जाना लाभकारी हो सकता है। इस राशि के स्वामी होने के साख-साथ गुरु चतुर्थ भाव के भी स्वामी है और मिथुन राशि में गोचर करके आपके सप्तम भाव में रहने वाले हैं। ऐसे में आपके वैवाहिक जीवन में चली आ रही समस्याएं समाप्त हो सकती है और दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। परिवार के साथ अच्छा समय बीत सकता है। इसके साथ ही व्यापार में भी लाभ के कई योग बन रहे हैं। आपको अच्छी खासी सफलता हासिल हो सकती है। आपकी आमदनी में तेजी से बढ़ोतरी देखने को मिलने वाली है। इसके साथ ही निर्णय क्षमता अच्छी होने वाली है। अध्यात्म की ओर आपका झुकाव होगा और आप आत्ममंथन भी करेंगे। ससुराल की ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। जीवन में खुशियां बनी रहेगी। 

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस सप्ताह ग्रहों की स्थिति के हिसाब से कई राजयोगों का निर्माण हो रहा है, जिससे 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव अवश्य देखने को मिलने वाला है। आइए जानते हैं मार्च माह का तीसरा सप्ताह किन राशियों के लकी होगा और किन्हें संभलकर रहने की जरूरत है। जानें साप्ताहिक राशिफल

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
कुंभ राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए करें क्लिक