Guru Gochar 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में बृहस्पति को देवताओं का गुरु माना जाता है। नवग्रह में से इसे सबसे शुभ ग्रहों में से एक माना जाता है। माना जाता है कि गुरु बृहस्पति की स्थिति में बदलाव का असर हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ती है। इसके अलावा गुरु बृहस्पति अपनी पंचम, सप्तम और नवम दृष्टि से जिस भाव को देखते हैं। उसके लिए ये सोने पे सुहागा के समान होता है। गुरु बृहस्पति करीब 1 साल बाद राशि परिवर्तन करते हैं। ऐसे में उन्हें एक राशि में दोबारा आने में करीब 12 साल का वक्त लग जाता है। बता दें कि इस समय देवगुरु बृहस्पति शुक्र के आधिपत्य वाली वृषभ राशि में विराजमान है। लेकिन 14 मई को वह राशि परिवर्तन करके बुध के स्वामित्व वाली मिथुन राशि में गोचर करेंगे। मिथुन राशि में आते ही गुरु दो गुना तेजी गति से चलने लगेंगे। ऐसे में वह एक राशि में करीब 6 माह तक ही रह पाएंगे। ऐसे में वह साल 2025 के अक्टूबर माह में वह अपनी उच्च राशि कर्क में प्रवेश कर जाएंगे। गुरु के कर्क राशि में आने से इन तीन राशियों को हर क्षेत्र में अपार सफलता के साथ-साथ धन लाभ भी हो सकता है। आइए जानते हैं इन लकी राशियों के बारे में…

मेष राशि (Mesh Zodiac)

गुरु देव भाग्य यानी नवम भाव और द्वादश भाव के स्वामी होकर चतुर्थ भाव में विराजमान रहेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों के जीवन में  खुशियां ही खुशियां आ सकती है। गुरु के कारण इस राशि के जातक किसी मांगलिक या शुभ कामों में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले सकते हैं। काम के सिलसिले में कई यात्राएं कर सकते हैं। इससे आपको लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। परिवार के सात अच्छा वक्त बीत सकता है।

कर्क राशि (Kark Zodiac)

इस राशि के लग्न भाव में गुरु का गोचर होगा। ऐसे में इस राशि के जातकों नौकरी-बिजनेस में खूब लाभ मिल सकता है. उच्च राशि होने के साथ-साथ गुरु आपके पंचम भाव, सप्तम भाव और नवम भाव को देखेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों के जीवन में खुशियां ही खुशियां आ सकती है। संतान प्राप्ति की इच्छा पूरी हो सकती है। इसके साथ ही संतान की ओर से कोई खुशखबरी मिल सकती है। व्यापार में खूब उन्नति के योग बन रहे हैं। आपके द्वारा बिजनेस को लेकर बनाई गई रणनीतियां कारगर साबित हो सकती है। जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। समाज में मान-सम्मान की तेजी से वृद्धि हो सकती है। इसके साथ ही अविवाहितों को शादी का प्रस्ताव आ सकता है। पार्टनर के साथ अच्छा वक्त बीत सकता है। उत्तम शिक्षा के योग बनेंगे।  इसके साथ ही आकस्मिक धन लाभ के भी योग बन रहे हैं।

वृश्चिक राशि (Vrashchik Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए गुरु का कर्क राशि में जाना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। ऐसे में इस राशि के जातकों को खूब लाभ मिल सकता है। नौकरी में बदलाव करने की सोच रहे हैं, तो इस अवधि में आपको लाभ मिल सकती है। नई नौकरी में आपको अच्छी खासी पदोन्नति के साथ वेतन वृद्धि हो सकती है। भाग्य मजबूत होगा। इसके साथ ही पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। किस्मत का साथ होने के कारण शेयर बाजार के द्वारा काफी पैसा कमा सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। वैवाहिक संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। लव लाइफ भी अच्छी रहने वाली है। 

मई माह में गुरु, राहु-केतु के अलावा शुक्र, बुध और सूर्य राशि परिवर्तन करेंगे, जिससे 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव अवश्य देखने को मिलने वाला है। बता दें कि मई माह में कई राशि के जातकों की किस्मत चमक सकती है। आइए जानते हैं मई माह में कैसा बीतेगा 12 राशियों का दिन। जानें मासिक राशिफल

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
कुंभ राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।