Guru Rise 2022: वैदिक ज्योतिष के अनुसार जब की ग्रह गोचर या उदय होता है, तो इसका सीधा प्रभाव मानव जीवन पर पड़ता है। आपको बता दें देवताओं के गुरु बृहस्पति 23 मार्च को उदय होने जा रहे हैं। ज्योतष में गुरु ग्रह का संबंध गुरु ज्ञान, शिक्षक, संतान, बड़े भाई, शिक्षा, धार्मिक कार्य, पवित्र स्थल, धन, दान, पुण्य और सुख में वृद्धि से माना जाता है। इसलिए गुरु के उदय होने का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा लेकिन 3 राशियां ऐसीं हैं जिन्हें विशेष लाभ हो सकता है। आइए जानते हैं ये 3 राशियां कौन सीं हैं…
मेष राशि: आपकी राशि से गुरु बृहस्पति 11वें स्थान में उदित होंगे, जिसे आय का स्थान कहा जाता है। इसलिए इस समय आपकी इनकम में बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही आय के नए स्त्रोत बन सकते हैं। व्यापार में धनलाभ हो सकता है।
मान- सम्मान में वृद्धि हो सकती है। साथ ही स्थान परिवर्तन के भी योग हैं। व्यापार में कोई नई डील फाइनल हो सकती है, जो आपको भविष्य में फायदेमंद साबित हो सकती है।
वृष राशि: आपके लिए गुरु ग्रह का उदित होना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि गुरु बृहस्पति आपकी राशि से दशम भाव में उदित होंगे, जिसे कर्म, व्यवसाय और कार्यक्षेत्र का स्थान कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको नई जॉब का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही अगर आप जॉब कर रहे हैं तो आपका प्रमोशन हो सकता है।
साथ ही इस समय आप नया व्यवसाय भी शुरू कर सकते हैं। इस समय आपकी कार्यशैली में भी सुधार आएगा, जिससे कार्यस्थल पर आपकी वाहवाही हो सकती है।
सिंह राशि: आपकी राशि से गुरु ग्रह सप्तम स्थान में उदित हो रहे हैं, जिसे दांपत्य जीवन और साझेदारी का भाव कहा जाता है। इसलिए इस दौरान आपके जीवन साथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। साथ ही आप अगर अभी तक सिंगल हैं तो आपको शादी का प्रस्ताव आ सकता है।
वहीं इस समय आपको साझेदारी के काम में मुनाफा हो सकता है या फिर आप इस दौरान साझेदारी का काम शुरू कर सकते हैं। सिंह राशि के स्वामी सूर्य देव हैं और सूर्य ग्रह और गुरु बृहस्पति में मित्रता का भाव है इसलिए यह समय आपके लिए अनुकूल रह सकता है। (यह भी पढ़ें)- हस्तरेखा शास्त्र अनुसार जिनके हाथ में होती है ऐसी मस्तिष्क रेखा वह जीवन में कमाते हैं खूब नाम और शौहरत