Guru Vakri 2022: ज्योतिष शास्त्र अनुसार जब भी कोई ग्रह राशि परिवर्तन करता है तो इसका सीधा प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर पड़ता है। साथ ही यह गोचर किसी के लिए शुभ रहता है तो किसी के लिए अशुभ। आपको बता दें कि देवताओं के गुरु बृहस्पति 29 जुलाई को वक्री हो चुके हैं। जिसका असर सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 4 राशियां ऐसीं हैं जिनको इस समय थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सीं हैं…

मेष राशि: आप लोगों के लिए गुरु ग्रह का वक्री होना थोड़ा कष्टकारी साबित हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपके 12वें भाव में विचरण करेंगे। जिसे हानि और खर्चां को स्थान कहा जाता है। इस समय आपके खर्चे ज्यादा हो सकते हैं लेकिन ये खर्चे आपके किसी तीर्थ की यात्रा पर होंगे। मतलब धर्म के काम में होंगे। साथ ही गुरु ग्रह आपके भाग्य भाव का भी स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको भाग्य का साथ नहीं मिलेगा। अनावश्यक खर्च बढ़ सकते हैं। उपाय: इस समय आपको गुरु के बीज मंत्र का जाप करना है और पीले वस्त्रों का दान कर सकते हैं। जल के अंदर पिसी हुई हल्दी डालकर भोलेनाथ का अभिषेक कर सकते हैं। पीली वस्तुओं का गुरुवार को दान कर सकते हैं।

सिंह राशि: गुरु ग्रह का वक्री होना आप लोगों के लिए थोड़ा मुश्किल भरा साबित हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी गोचर कुंडली 8वें भाव में भ्रमण करेंगे। जिसे गुप्त रोग और मृत्यु का स्थान कहा जाता है। जिन लोगों को पीलिया, लीवर, शुगर की परेशानी है या फिर आपको पेट के रोग हैं। इसलिए आप लोगों को परेशानी हो सकते हैं। उपाय: इस समय आप पुखराज, सुनहला या हल्दी की गांठ हाथ में बांध सकते हैं। साथ ही आपको शनि ग्रह के मंत्रों का जाप करना है। साथ ही शनि ग्रह की वस्तुओं का दान भी कर सकते हैं।

तुला राशि: आप लोगों को गुरु ग्रह का वक्री होना नुकसानदायक साबित हो सकता है। क्योंकि आपकी गोचर कुंडली से छठे भाव में गोचर करेंगे। इस भाव को रोग स्थान कहा जाता है। अगर आपको शुगर या पेट से संबंधित रोग हैं। तो आपको परेशानी बढ़ सकती है। साथ ही आपको लिवर से संबंंधित भी परेशानी हो सकती है। उपाय: आप शनि देव का तेल के साथ अभिषेक कर सकते हैं तो आपको लाभ होगा।

मकर राशि: गुरु ग्रह का वक्री होना आप लोगों के लिए परेशानी से भरा साबित हो सकता है। क्योंकि आपकी राशि से गुरु ग्रह तीसरे भाव में वक्री हुए हैं। इसलिए इस समय उन लोगों को सावधान रहना चाहिए। जिन लोगों को गले में परेशानी है। थायराइड की परेशानी है। साथ ही छोटा भाई बीमार रहता है। इस समय आपके पराक्रम और साहस में कमी हो सकती है। उपाय: इस समय आपको गुरु ग्रह के बीज मंत्रों का जाप करना चाहिए। साथ ही गुरु ग्रह से संबंधित वस्तओं का दान करना चाहिए।