Guru Margi 2023: वैदिक ज्योतिष अनुसार गुरु ग्रह समृद्धि, ज्ञान, आध्यात्म, ज्योतिष, मान- सम्मान और प्रतिष्ठा के कारक माने जाते हैं। इसलिए जब भी गुरु ग्रह की चाल में बदलाव होता है, तो इन सेक्टरों पर विशेष प्रभाव पड़ता है। आपको बता दें कि गुरु ग्रह 31 जनवरी को मेष राशि में मार्गी हुए हैं, मतलब गुरु मेष में लगभग 12 साल बाद मार्गी हुए हैं, जिसका प्रभाव कुछ राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। इन लोगों के जीवन में बदलाव आएगा। साथ ही धन- संपत्ति मिलने के योग बनेंगे। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
मेष राशि (Aries Zodiac)
आप लोगों के लिए गुरु ग्रह का मार्गी होना शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से लग्न भाव पर ही मार्गी हुए हैं। इसलिए इस समय आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। साथ ही आपका झुकाव आध्यात्म की ओर बढ़ेगा। वहीं किसी वरिष्ठ या प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से रोजगार की दिशा में अच्छे अवसर मिलेंगे। इस तरह आप पूरे जोश के साथ अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए निकलेंगे। साथ ही इस दौरान आपका वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। वहीं गुरु ग्रह आपकी राशि से नवम और 12वें भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। साथ ही आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं, तो शुभ रहेंगी।
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
गुरु ग्रह का सीधी चाल चलना धनु राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि गुरु बृहस्पति आपकी गोचर कुंडली के पंचम स्थान पर मार्गी हुए हैं। साथ ही वह आपकी राशि के स्वामी भी हैं। इसलिए इस समय आपकी संतान की तरक्की हो सकती है। साथ ही आपको फंसे हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। वहीं करियर के लिहाज से यह समय आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आप अपने काम को अपनी योजनाओं के अनुसार, ही पूरा करने में सफल रहेंगे। साथ ही आपको पैतृक संपत्ति से फायदा मिल सकता है। वहीं जिन लोगों का प्रेम संबंध चल रहा है, उनको इस समय सफलता मिल सकती है।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
आप लोगों के लिए गुरु ग्रह का सीधी चाल चलना लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से नवम भाव पर मार्गी होंगे। इसलिए इस समय आपका भाग्योदय हो सकता है। साथ ही नौकरीपेशा लोगों को अपने वरिष्ठों से पूरे सहयोग मिलेगा। वहीं इस समय आप किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। वहीं जो छात्र विदेश में जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं उनकी मुराद पूरी हो सकती है। वहीं जो लोग नौकरी की तलाश में हैं, उनको जॉब मिल सकती है। साथ ही इस समय आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। वहीं इस दौरान आप नया काम भी शुरू कर सकते हैं।