Guru Gochar 2024:  ज्योतिष शास्त्र अनुसार ग्रह समय- समय पर राशि परिवर्तन करके शुभ और राजयोग का निर्माण करते है, जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर सीधेतौर पर पड़ता है। आपको बता दें कि देवताओं के गुरु बृहस्पति 1 मई को वृष राशि में गोचर कर लिया है। जिससे कुबेर योग का निर्माण हो गया है। जिससे कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की भी प्राप्ति होगी।  आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

आप लोगों के लिए कुबेर योग लाभकारी साबित होगा। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से नवम भाव पर बनने जा रहा है। जिसे भाग्य और विदेश स्थान माना गया है। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिलेगा। साथ ही इस दौरान आपके अटके हुए कार्य बनेंगे। साथ ही आपको नौकरी में नए अवसरों की प्राप्ति होगी और जो लोग नया बिजनस शुरू करने के बारे में सोच रहे हैं उनको लाभ होगा। वहीं इस समय आप देश- विदेश की यात्रा भी कर सकते हैं। वहीं आपके घर- परिवार में कोई धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)

कुबेर योग का बनना वृश्चिक राशि के जातकों को शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से सप्तम भाव पर संचरण कर रहे हैं। इसलिए इस समय शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। वहीं इस समय आपके जीवनसाथी की तरक्की हो सकती है। साथ ही जो अविवाहित लोग हैं, उनको रिश्ते का प्रस्ताव आ सकता है। वहीं आप कारोबार में धन भी अच्‍छा कमाएंगे और बचत भी अच्‍छी कर पाएंगे। साथ ही आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी।

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

आप लोगों के लिए कुबेर योग का बनना अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी गोचर कुंडली के चतुर्थ भाव पर विचरण कर रहे हैं। इसलिए इस समय आपकी सुख- सुविधाओं में वृद्धि होगी। साथ ही आप कोई प्रापर्टी और वाहन खरीद सकते हैं। वहीं आप बिजनस में भी नए आइडिया पर काम कर सकते हैं और आपको उसमें भाग्‍य का साथ मिलेगा। वहीं अगर आप रियल स्टेट, प्रापर्टी और जमीन- जायदाद से जुड़ा काम- कारोबार करते हैं तो आपको अच्छा लाभ हो सकता है। वहीं इस समय आपकी दैनिक इनकम में भी इजाफा होगा।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024