Jupiter Planet Transit In Mithun: वैदिक ज्योतिष में गुरु बृहस्पति को धन-वैभव, सुख-समृद्धि, मान-सम्मान, शिक्षा, संतान आदि का कारक माना जाता है। वहीं गुरु बृहस्पति लगभग 13 महीने बाद गोचर करते हैं, आपको बता दें कि गुरु ग्रह अभी वृष राशि में भ्रमण करने जा रहे हैं और वह मई में साथ ही उसके बाद मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। जिस पर ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह का आधिपत्य है। ऐसे में कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही धन- दौलत में बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं ये किन ऱाशि के लोग हैं…

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

गुरु बृहस्पति का गोचर आप लोगों को लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि गुरु बृहस्पति आपकी राशि से लग्न भाव में ही गोचर करेंगे। इसलिए इस समय आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही जो कार्य रुके हुए हैं वो बन सकते हैं। वहीं नौकरीपेशा लोगों के लिए लाभ के योग बन रहे हैं। साथ ही इस समय बेरोजगार लोगों को अच्छी नौकरी मिलने के योग है। वहीं इस दौरान शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। वहीं जीवनसाथी की तरक्की हो सकती है। साथ ही इस दौरान अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही आपके व्यवहार और उपलब्धियों से समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। लोग आपके प्रति आकर्षित होंगे। 

वृष राशि (Taurus Zodiac)

आप लोगों के लिए गुरु ग्रह का राशि परिवर्तन अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से धन और वाणी स्थान पर संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। वहीं इस दौरान आपके बातचीत की शैली में निखार होगा। जिससे लोग इंप्रेस होंगे। वहीं इस समय आर्थिक क्षेत्र में लाभ होगा। आपको किसी पुराने निवेश या नई योजनाओं से अच्छा मुनाफा मिल सकता है। साथ ही इस दौरान आपको फंसा हुआ धन मिल सकता है। वहीं अगर आपक काम- कारोबार विदेश से जुड़ा हुआ है तो आपको अच्छा लाभ हो सकता है।

तुला राशि (Tula Zodiac)

गुरु ग्रह का गोचरआप लोगों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। क्योंकि गुरु बृहस्पति आपकी गोचर कुंडली के नवम स्थान पर संचरण करेंगे। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिलेगा। साथ ही आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। वहीं आपको करियर में कई बेहतरीन अवसर मिलने के योग हैं। साथ ही इस समय आपकी प्रफेशनल लाइफ में बड़े ही सकारात्‍मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। वहीं इस समय यह गोचर आपकी राशि के करियर और पेशेवर जीवन में बड़ी सफलता लेकर आएगा। नई जिम्मेदारियां मिलने की संभावना है। 

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025