Jupiter Transit 2020: ज्योतिष के मुताबिक बृहस्पति को ग्रहों का गुरु है। जो कि हर इंसान की जिंदगी में अहम स्थान रखता है। जिस जातक की कुंडली में गुरु ग्रह मजबूत होता है उसके पास धन और ज्ञान की कमी नहीं रहती है। ज्योतिष शास्त्र की मानें तो बृहस्पति ग्रह की गड़बड़ी से मोटापा भी बढ़ता है। इसके अलावा पाचन तंत्र की गड़बड़ी का कारण भी बृहस्पति ग्रह ही होता है। वहीं महिलाओं में विवाह का कारक भी बृहस्पति को माना गया है। आगामी 30 मार्च को देवगुरु बृहस्पति अपनी राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। इस गोचर के दौरान बृहस्पति नीच राशि में प्रवेश करेंगे। जिसके बाद पुनः वक्री होकर धनु राशि में गोचर करेंगे। वक्री के बाद फिर 20 नवंबर को बृहस्पति वापस मकर राशि में गोचर की अवस्था में रहेंगे। बृहस्पति के इस गोचर से सभी राशियों पर प्रभाव पड़ने वाला है।
मेष: कार्यस्थल पर अधिकारियों से आपसी प्यार बढ़ेगा। नौकरी में तरक्की का अवसर भी मिल सकता है। तीर्थ यात्रा पर जाने का सौभाग्य मिलेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। सगे-संबंधियों से निकटता बढ़ेगी। यदि पेट से संबंधित समस्या है तो वह समाप्त होगी।
वृषभ: शिक्षा के क्षेत्र में रुचि रहेगी। विद्यार्थी वर्ग को परिश्रम के अनुकूल फल मिलेंगे। ससुराल पक्ष से कोई कीमती उपहार मिल सकता है। सेहत को लेकर समस्या रहेगी। विशेष तौर पर पाचन तंत्र से संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
मिथुन: वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा। अविवाहितों को शादी का प्रस्ताव मिल सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में रिसर्च से जुड़े कार्य में सफलता मिलेगी। यात्रा में सावधानी बरतें। बिजनेस से लाभ की संभावना है।
कर्क: शादीशुदा लाइफ में चल रहा आपसी विवाद खत्म होगा। स्वास्थ्य की बात करें तो पेट से जुड़ी हुई समस्या परेशान कर सकती है। विरोधी परेशान कर सकते हैं। आर्थिक तैर पर भी नुकसान सहना पड़ सकता है।
सिंह: शैक्षणिक मोर्चे पर सफलता मिल सकती है। मोटापे की समस्या से परेशानी हो सकती है। व्यापार में साझेदार से लाभ मिलने की संभावना है। पिता की सेहत का खास ख्याल रखना होगा। जीवनसाथी के मनमुटाव हो सकता है।
कन्या: ऐश्वर्य के साधनों में वृद्धि होगी। घर में जीवनसाथी की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। माता-पिता की सेहत में सुधार होगा। वाहन या प्रॉपर्टी की खरीदारी कर सकते हैं। शिक्षा में सुधार होगा। बच्चों की पढ़ाई में धन खर्च होगा।
तुला: अचानक यात्रा पर जाना पड़ सकता है। परिवार में भाई से अनावश्यक विवाद बढ़ेगा। आय के नए साधन बनेंगे। सुख के साधनों में वृद्धि होगी। सेहत में उतार-चढ़ाव नजर आएगा। गले से संबंधित समस्या परेशान कर सकती है।
वृश्चिक: क्रोध बढ़ा हुआ नजर आएगा। जिस कारण मन बेचैन रहेगा। बिजनेस में किसी अप्रत्याशित स्रोत से लाभ की संभावना है। नौकरी अथवा व्यापार में लाभ का योग है। घरेलू मोर्चे पर खर्च बढ़ सकता है। दैनिक खर्च बढ़ेगा।
धनु: शिक्षा और ज्ञान में वृद्धि होगी। बिजनेस लाइफ में तरक्की होने वाली है। साझेदारी वाले व्यापार में भी आर्थिक लाभ का अवसर मिलेगा। पिता की सेहत को लेकर परेशान हो सकते हैं। धन लाभ के कई स्रोत बनेंगे।
मकर: दैनिक खर्च में वृद्धि होगी। व्यापार में लगाया हुआ पैसा बर्बाद हो सकता है। हालांकि साझेदारी वाले व्यापार से लाभ का योग है। सेहत अच्छी रहने वाली है। धार्मिक यात्रा में धन व्यय होगा।
कुंभ: आर्थिक गतिविधियों में लाभ की संभावना है। छोटे भाई को पैसे उधार देना पड़ सकता है। परिवार के सदस्यों के प्रति लगाव बढ़ेगा। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। बच्चों की सेहत की चिंता रहेगी।
मीन: नौकरी में सफलता मिल सकती है। शैक्षणिक मोर्चे पर सकारात्मक परिणाम मिलने वाले हैं। शिक्षण से जुड़े जातकों के लिए यह गोचर अधिक लाभकारी साबित होगा। कार्य में सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।
