गुरु ग्रह आज(10 जुलाई, मंगलवार) रात से अपनी चाल बदलने वाले हैं। पिछले चार महीने से गुरु तुला राशि में वक्री यानी कि उलटी चाल चल रहे थे। ज्योतिष शास्त्र के जानकारों के अनुसार 10 जुलाई की रात 11 बजकर 32 मिनट पर गुरु अपनी चाल बदल देंगे। गुरु की चाल वक्री से हटकर सीधी हो जाएगी। गुरु अपनी इस सीधी चाल से 11 अक्टूबर को तुला राशि से निकलते हुए वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। बताया जा रहा है कि अगले चार महीने तक गुरु की चाल सीधी ही रहेगी। ज्योतिषशास्त्र में गुरु की सीधी चाल को काफी शुभ माना गया है। आइए जानते हैं कि इसका अलग-अलग राशि के जातकों पर क्या प्रभाव पड़ेगा।

मेष: गुरु के प्रभाव से आप कुछ नए कार्यों की शुरुआत करने वाले हैं। यदि आपने इन कार्यों में मेहनत की तो इसमें सफलता मिलने के योग हैं। आप अपने जीवन में तरक्की करने वाले हैं।

वृषभ: आपका आध्यात्मिक कार्यों में मन लगेगा। आप खुद को काफी प्रसन्नचित महसूस करेंगे। इसके साथ ही आपको अपने कार्यस्थल पर वरिष्ठ लोगों के साथ संबंध अच्छे बनाने चाहिए।

मिथुन: अविवाहित लोगों के लिए शादी के प्रस्ताव आ सकते हैं। मनचाहा जीवनसाथी मिलने के योग हैं। शोध कार्य में लगे लोगों को सफलता मिलेगी। आप खुश रहेंगे।

कर्क: आप आर्थिक मामलों से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं। यह फैसला आपके लिए सही साबित होगा। आपको अपने किसी पुराने मित्र से बात करनी चाहिए।

सिंह: इस राशि के जातकों के आत्मविश्ववास में इजाफा होगा। आपके निर्णय सही साबित होंगे। आप अपने करियर को नया मोड़ दे सकते हैं। इससे जीवन में ताजगी आएगी।

कन्या: आपको अपनी क्षमताएं पहचानने की जरूरत है। खुद को मानसिक रूप से एकाग्रचित रखने की कोशिश करें। आपको अपने काम पर फोकस करने की जरूरत है।

तुला: तुला वालों के लिए यह समय काफी अनुकूल है। आप अपने करियर से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। आपको परिवार का साथ मिलेगा। आत्मविश्वास बनाए रखें।

वृश्चिक: इस राशि के वे जातक जो बिजनेस से जुड़े हुए हैं, उनको धनलाभ होने के संकेत हैं। आप अपने व्यवसाय को बढ़ा भी पाएंगे। इस बीच अपने खान-पान पर ध्यान देने की जरूरत है।

धनु: कोई नई चीज सीखने की कोशिश कर सकते हैं। फील्ड वर्क से जुड़े लोगों को लाभ होगा। आप किसी नए प्रोजेक्ट से भी जुड़ सकते हैं। इससे जीवन में गतिशीलता आएगी।

मकर: आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। इस यात्रा से आपको कई सारे नए अनुभव हासिल होंगे। इस दौरान आपको खुद को व्यापक बनाने की जरूरत है। समय आपके साथ है।

कुंभ: आपको सकारात्मक रहने की जरूरत है। इस समय आपको अपने संबंध अच्छे रखने चाहिए। नाराज लोगों को मनाने का समय है। सकारात्मक रहने की जरूरत है।

मीन: आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। अविवाहित लोगों को शादी के प्रस्ताव मिलेंगे। घर में खुशियों भर माहौल रहेगा। नए प्रयोग के लिए समय अनुकूल है।