वैदिक ज्योतिष के अनुसार जब भी कोई ग्रह राशि परिवर्तन करता है। तो उसका सीधा प्रभाव मानव जीवन पर पड़ता है। साथ ही ग्रहों के गोचर से कई प्रकार के राज योग भी बनते हैं। आपको बता दें कि शुक्र ग्रह मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। वहीं देवताओं के गुरु बृहस्पति अपनी स्वराशि में विराजमान हैं और वह 23 तारीख के बाद और भी शुभ स्थिति में आ जाएंगे।
गुरु किसी व्यक्ति की कुंडली में उसकी राशि से केंद्र स्थान में यानी चौथे, सातवें, दसवें और लग्न स्थान में खुद की राशि मीन, धनु या अपनी उच्च राशि कर्क में होते हैं तो हंस योग का निर्माण होता है। जो पंच महापुरुष राजयोग में आता है। इसलिए इस योग के निर्माण से 3 राशि वालों को लाभ हो सकता है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं।
मिथुन राशि: आपकी गोचर कुंडली में गुरु ग्रह दशम स्थान में विराजमान है, इसलिए आपकी कुंडली में हंस नाम का राज योग निर्माण हो रहा है। इसलिए आपको इस दौरान राज सत्ता की प्राप्ति हो सकती है। गुरु ग्रह आपको करियर में सफलता दिला सकते हैं। साथ ही इस दौरान आपको नई जॉब का ऑफर आ सकता है। वहीं जो लोग जॉब कर रहे हैं, उनका प्रमोशन या इंक्रीमेंट हो सकता है। साथ ही इस समय कार्यक्षेत्र में आपका स्थान परिवर्तन हो सकता है। वहीं जो विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उन लोगों के लिए यह समय अनुकूल रहना वाला है।
कन्या राशि: आपकी राशि से गुरु बृहस्पति सातवें स्थान में गोचर कर रहे हैं। जिसे वैवाहिक जीवन और पार्टनरशिप का भाव कहा जाता है। इसलिए आपकी गोचर कुंडली में भी हंस नाम का राज योग बन रहा है। जिससे इस समय आपको जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिल सकता है। साथ ही पार्टनरशिप के काम में अच्छा मुनाफा हो सकता है। या फिर आप पार्टनरशिप का काम करना चाह रहे हैं तो इस समय शुरू कर सकते हैं। वहीं जो लोग अविवाहिक हैं, उनको इस समय विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।
धनु राशि: गुरु बृहस्पति आपकी राशि से चतुर्थ भाव में गोचर कर रहे हैं, जिसे सुख और माता का स्थान कहा जाता है। इसलिए आपको इस समय माता का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। साथ ही माता के सहयोग से आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। इस समय आपको भौतिक सुखों की भी प्राप्ति होगी। इसके साथ ही इस राशि के लोग वाहन, भूमि, भवन आदि भी इस समय खरीदारी कर सकते हैं। आपको शनि की साढ़ेसाती से भी मुक्ति मिल चुकी है। इसलिए आपके अटके हुए काम बनेंगे। साथ ही व्यापार में आपको अच्छा मुनाफा हो सकता है।