Guru Rise 2022: ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक जब भी कोई ग्रह राशि परिवर्तन या उदय होता है, तो इसका सीधा असर मानव जीवन और पृथ्वी पर पड़ता है। आपको बता दें देवताओं के ज्ञान के दाता गुरु बृहस्पति 23 मार्च को उदय होने जा रहे हैं।इसलिए गुरु के उदय होने का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा लेकिन 3 राशियां ऐसीं हैं जिन्हें यह समय लाभकारी सिद्ध हो सकता है। आइए जानते हैं ये 3 राशियां कौन सीं हैं…
मेष राशि: इस राशि वालों का 23 मार्च से अच्छा समय शुरू हो सकता है। क्योंकि आपकी राशि से गुरु 11वें भाव में उदित हो रहे हैं, जिसे आय और लाभ का स्थान कहा जाता है।इसलिए इस समय आपकी इनकम में बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही आय के नए स्त्रोत बन सकते हैं। व्यापार में अच्छा मुनाफा हो सकता है। मान- सम्मान में वृद्धि हो सकती है। साथ ही स्थान परिवर्तन के भी योग हैं। व्यापार में कोई नई डील फाइनल हो सकती है, जो आपको भविष्य में फायदेमंद साबित हो सकती है।
वृष राशि: आपके लिए गुरु का उदित होना शुभफलदायी हो सकता है। क्योंकि गुरु आपकी गोचर कुंडली में दशम स्थान में उदित होंगे। जिसे जॉब और करियर का भाव कहा जाता है। इसलिए इस समय आपके व्यापार में अच्छी ग्रोथ हो सकती है। साथ ही नई नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है। राजनीति में अच्छी सफलता मिल सकती है। जिन लोगों को इंक्रीमेंट रुका हुआ था उनका इंक्रीमेंट लग सकता है। इस समय आपका नया व्यापार भी शुरू हो सकता है। इस समय आपकी कार्यशैली में भी सुधार आएगा, जिससे कार्यस्थल पर आपकी वाहवाही हो सकती है। (यह भी पढ़ें)- Astrology: शुक्र ग्रह करेंगे मित्र राशि में प्रवेश, इन 3 राशि वालों को धनलाभ के साथ तरक्की के भी प्रबल योग
सिंह राशि: आपके लिए गुरु का उदित होना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि गुरु आपके सप्तम भाव में उदित हो रहे हैं, जिसे वैवाहिक जीवन और साझेदारी का स्थान कहा जाता है। इसलिए इस दौरान आपके दांपत्य जीवन में मधुरता आ सकती है। साथ ही साझेदारी के काम में ग्रोथ हो सकती है। वहीं इस समय आप साझेदारी का काम शुरू भी कर सकते हैं। साथ ही जो लोग सिंगल हैं उनको इस दौरान शादी का प्रस्ताव भी आ सकता है। (यह भी पढ़ें)- मायावी ग्रह राहु करने जा रहे है मेष राशि में प्रवेश, इन 3 राशि वालों को शेयर और व्यापार में हो सकता है जबरदस्त लाभ