Jupiter Direct in Pisces: अक्टूबर ही नहीं नवंबर में भी कई ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे यानि की गोचर करेंगे। इस क्रम में गुरु बृहस्पति भी 24 नवंबर को मीन राशि में मार्गी होंगे। जिसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा।

ज्योतिष के अनुसार इस दौरान कई राशि के लोगों को धन आदि हानि भी हो सकती है और कारोबार में भी घाटा हो सकता है। आइए जानते हैं कि गुरु बृहस्पति के मार्गी होने से किन-किन राशियों को सावधान रहने की आवश्यता हो सकती है और किन्हें नुकसान हो सकता है।

मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए गुरु नौवें और 12वें भाव के स्वामी होते हैं। अपना कोरोबार कर रहे जातकों को मंदी का सामना करना पड़ सकता है। खर्च में भी बढ़ोतरी हो सकती है और इस कारण आर्थिक संकट का भी सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता है।

मिथुन राशि
इस राशि के जातकों के लिए गुरु बृहस्पति सातवें और दसवें भाव के स्वामी होते हैं। जातकों को कार्यस्थल पर दवाब का कामना करना पड़ सकता है। खर्च बढ़ने के कारण पैसे बचत करने में सफलता नहीं मिल सकती है। इस अवधि में विपरीत परिस्थियों का सामना करना पड़ सकता है।

सिंह राशि
गुरु बृहस्पति पांचवें और आठवे भाव के स्वामी होते हैं। कार्यस्थल पर समय विपरित हो सकता है। कोराबार में भी लाभ होने की संभावना कम है। आर्थिक संकट भी आ सकता है। सेहत संबंधी परेशानियां भी हो सकती हैं।

तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए गुरु बृहस्पति तीसरे और छठे भाव के स्वामी होते हैं। आय से अधिक खर्चे हो सकती है। कारोबार में भी फायदे की संभावना बहुत कम है। निजी जीवन में भी धन हानि हो सकती है। नए कोरोबार शुरू करने के लिए यह समय उत्तम नहीं है।

धनु राशि
इस राशि के जातकों के लिए पहले और चौथे भाव के स्वामी होते हैं। खुद का कारोबार कर रहे जातकों को नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। कार्यस्थल पर भी अधिक दबाव हो सकता है।