Guru Mahadasha Effect: ज्योतिष शास्त्र में नवग्रहों और 27 नक्षत्रों का वर्णन  मिलता है। इन ग्रहों की महादशा का प्रभाव मनुष्य और देश- दुनिया के ऊपर सीधेतौर पर पड़ता है। वहीं दशा में व्यक्ति को कैसा फल मिलेगा, यह इस बात पर निर्भर करेगा कि उसकी कुंडली में वह ग्रह किस स्थिति में विराजमान है। ऐसे में यहां हम बात करने जा रहे हैं गुरु ग्रह की महादशा के बारे में, जिसका असर 16 साल तक मनुष्य के ऊपर रहता है। वहीं अगर जन्मकुंडली में गुरु बृहस्पति शुभ यानी उच्च के विराजमान हो तो व्यक्ति जीवन में पद- प्रतिष्ठा प्राप्त करता है। साथ ही इसके प्रभाव से ऐसे व्यक्ति नास्तिक और शिक्षित होते हैं। इन लोगों की धर्म- कर्म के कामों खूब रूचि होती है। आइए जानते हैं गुरु की महादशा का जीवन में प्रभाव और लाभ…

गुरु बृहस्पति की महादशा का जीवन में प्रभाव

अगर कुंडली में गुरु बृहस्पति शुभ हो स्थित

गुरु ग्रह अगर कुंडली में शुभ विराजमान हों तो व्यक्ति को कार्यक्षेत्र में लाभ मिलता है। साथ ही व्यक्ति जीवन में खूब पढ़ता- लिखता है। साथ ही गूढ़ विषयों में उसकी रूचि होती है। ज्योतिष और दार्शनिक विषयों में उसका इंटरेस्ट होता है। वहीं उसकी आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी रहती है। समाज में उसको वैभव- मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होती है। वह आशावादी और भगवान में आस्था रखने वाला होता है। वह ज्ञानी और ईमानदार होता है।वहीं व्यक्ति को पुत्र सुख प्राप्त होता है। वहीं अगर किसी व्यक्ति पर गुरु ग्रह की महादशा चल रही हो तो व्यक्ति को इन चीजों से संबंधित फल प्राप्त होते हैं।

अगर कुंडली में गुरु बृहस्पति अशुभ हो स्थित

ज्योतिष अनुसार अगर किसी व्यक्ति की जन्मकुंडली में गुरु ग्रह निगेटिव स्थित हो तो व्यक्ति का मन पूजा- पाठ में नहीं लगता है। व्यक्ति नास्तिक होता है। साथ ही व्यक्ति को कार्यक्षेत्र में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वहीं गुरु ग्रह के अशुभ होने से व्यक्ति को पेट से सबंधित रोग, अपच, पेट दर्द, एसिडिटी, कमज़ोर पाचन तंत्र, कैंसर जैसी बीमारी होने का ख़तरा रहता है। वहीं गुरु ग्रह नीच का कुंडली में स्थित होने से व्यक्ति निराशावादी हो जाता है। साथ ही अगर गुरु ग्रह नकारात्मक हो तो व्यक्ति के विवाह में बाधा आती है। साथ ही संतान सुख का अभाव रहता है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024