माघ माह को हिंदू धर्म में पवित्र माह माना जाता है, इस माह में सूर्य गोचर करता हुआ मकर राशि में प्रवेश करता है और उसे मकर संक्रांति की संज्ञा दी जाती है। इसी तरह 29 जनवरी को बुध गोचर करता हुआ मकर राशि में प्रवेश कर रहा है। इस गोचर से सभी 12 राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ेगा, जिससे कई राशियों के लोगों को तरक्की के अवसर मिल सकते हैं और किसी को हानि भी हो सकती है।

मेष- इस राशि के लोगों को बुध के मकर राशि में प्रवेश करने के कारण रुके हुए काम पूरे होंगे और इस राशि के लोगों की राजनीति में रुचि बढ़ेगी।

वृषभ- इस राशि के लोगों के शादी के योग बन रहे हैं और जिन लोगों का विवाह हो चुका है, उनके पारिवारिक संबंधों में सुधार आ सकता है।

मिथुन- इस राशि के लोगों के किसी तीर्थयात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। इसी के साथ इस राशि के लोगों को मांगलिक कार्यों में जाने का मौका मिल सकता है।

कर्क- इस राशि के लिए बुध का गोचर लाभकारी होगा, इस राशि के लोगों को शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी और परिवार में प्रतिष्ठा प्राप्त होगी।

सिंह- इस राशि के लोगों को माता का प्रेम प्राप्त होगा लेकिन किसी मानसिक परेशानी से गुजरना पड़ सकता है।

कन्या- इस राशि के जिन लोगों के पास नौकरी नहीं है उनके लिए ये गोचर लाभकारी हो सकता है और नौकरी मिल सकती है। व्यापार में वृद्धि के योग बन रहे हैं।

तुला- माता का सहयोग प्राप्त हो सकता है और इस राशि के लोगों को भूमि से जुड़े लाभ प्राप्त हो सकते हैं।

वृश्चिक- इस राशि के लोगों को नौकरी में परेशानी आ सकती है लेकिन वहीं परिवार और संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी।

धनु- आर्थिक लाभ होगा और इस राशि के लोग यदि नई नौकरी ढूंढ रहे हैं तो उनके लिए ये समय लाभकारी है।

मकर- इस राशि के लोगों के लिए बुध का मकर राशि में जाना शुभ संकेत है। इस राशि के लोगों को मानसिक व शारीरिक सुख की प्राप्ति हो सकती है। इसी के साथ कार्यक्षेत्र में सम्मान मिल सकता है।

कुंभ- इस राशि के लोगों को आर्थिक परेशानी हो सकती है लेकिन जीवनसाथी के सहयोग से हर परेशानी से निपटा जा सकता है।

मीन- इस राशि के लोगों के आय के स्रोत खुलेंगे और आर्थिक रुप से समृद्ध होंगे। भौतिक सुख की प्राप्ति हो सकती है।