Guru And Shukra Asta 2024: हिंदू धर्म में किसी भी मांगलिक कार्य को करने से पहले शुक्र और गुरु बृहस्पति की स्थिति जरूर देखी जाती है। ये दोनों ही ग्रह नौ ग्रह में से काफी महत्वपूर्ण माने जाते हैं। जहां बृहस्पति देवताओं के गुरु है, तो शुक्र दैत्यों के गुरु है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इन दोनों की ग्रहों के अस्त होने से मांगलिक कामों में ब्रेक लग चुका है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, दैत्यों के गुरु शुक्र 28 अप्रैल को सुबह 5 बजकर 17 मिनट पर मेष राशि में अस्त हो गए थे और 29 जून 2024, को शाम 7 बजकर 37 मिनट पर  मिथुन राशि में उदय हो जाएंगे। इसके साथ ही देवताओं के गुरु बृहस्पति  7 मई को वृषभ राशि में रात को 10 बजकर 8 मिनट पर अस्त हो जाएंगे, जो 6 जून को उदय हो जाएंगे। दोनों ग्रहों का एक साथ अस्त होने से कई राशियों के जीवन में उथल-पुथल मच सकती है। लेकिन ऐसी राशियां है जिन्हें खूब लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं शुक्र और गुरु के अस्त होने से किन राशियों को मिलेगा लाभ…

मेष राशि (Mesh Zodiac)

मेष राशि में गुरु नवम और बारहवें भाव के और शुक्र दूसरे और सातवें भाव के स्वामी हैं। इसके साथ ही शुक्र इस राशि में पहले भाव और गुरु दूसरे भाव में अस्त हुए है। ऐसे में इस राशि के जातकों के जीवन में सकारात्मक प्रभाव पड़ने वाला है। इस राशि के जातकों के जीवन में सकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। इस राशि के जातकों को व्यापार के क्षेत्र में भी मुनाफा मिल सकता है। आर्थिक स्थिति की बात करें, तो अच्छी रहने वाली है। इसके साथ ही विदेश यात्रा का मौका मिल सकता है। ऐसे में आपका बेवजह खर्च भी हो सकता है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। स्वास्थ्य भी उत्तम रहने वाला है।

मकर राशि (Makar Zodiac)

इस राशि में शुक्र देव पांचवें और दसवें भाव के स्वामी है और गुरु तीसरे और 12वें घर का स्वामी हैं। इस राशि में गुरु पांचवें और शुक्र चौथे भाव में अस्त हो रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। इसके साथ ही आप खुश और संतुष्ट रह सकते हैं। हालांकि किसी भी प्रकार का फैसला लेने से पहले सोच-विचार जरूर कर लें। पेशेवर जीवन अच्छा जाने वाला है। आपका काम अच्छा होगा, जिससे हर कोई आपकी सराहना करेंगे। इसके साथ ही वरिष्ठ अधिकारी भी आपके काम से इंप्रेस होंगे। बिजनेस पार्टनरशिप में कर रहे हैं, तो थोड़ी सी मुश्किलें आ सकती है। लेकिन गुरु के कारण आपको मुनाफा भी मिल सकता है। रिश्ते में आपसी समझ बनेंगी, इससे आपका रिश्ता मजबूत होगा।

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए शुक्र और गुरु का अस्त होना मिश्रित प्रभाव लेकर आने वाला है। इस राशि के जातकों को नए दोस्त बनाने का मौका मिलेगा। इसके साथ ही करियर के क्षेत्र में थोड़ी मुश्किलें आ सकती है, लेकिन इन्हें आप आसानी से पार कर लेंगे। आपकी मेहनत और लगन रंग दिखा सकती है। काम को लेकर आपकी सराहना की जा सकती है। इसके साथ ही व्यापार में भी लाभ मिलने के आसार है। शुक्र और गुरु का अस्त होने से आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। इसके साथ ही बचत करने में भी कामयाब हो सकते हैं। 

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।