Gaj Kesari Rajyog 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, देवताओं के गुरु बृहस्पति को सबसे शुभ औप महत्वपूर्ण ग्रहों में से एक माना जाता है, जो हर साल राशि परिवर्तन करते हैं और एक राशि में दोबारा आने में करीब 12 साल का वक्त लग जाता है। ऐसे में गुरु का प्रभाव 12 राशियों के जीवन में लंबे समय तक बना रहता है। बता दें कि गुरु इस साल अतिचारी चाल से चलेंगे। अतिचारी यानी दो गुनी गति से चलने से साल में वह दो राशियां में गोचर करेंगे। गुरु इस समय मिथुन राशि में विराजमान है। वह इस राशि में रहकर किसी न किसी ग्रह से युति करते रहेंगे, जिससे शुभ-अशुभ योगों का निर्माण होगा। ऐसे ही गुरु आज यानी 28 मई को दोपहर 1 बजकर 36 मिनट पर चंद्रमा मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ऐसे में गुरु और चंद्रमा की युति से गजकेसरी राजयोग का निर्माण हो रहा है। इस राजयोग का निर्माण होने से कुछ राशि रे जातकों को खूब लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं मिथुन राशि में करीब 12 साल बाद बना गजकेसरी राजयोग मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों के जीवन पर कैसा प्रभाव डालने वाले हैं…
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, देवताओं के गुरु बृहस्पति और मन के कारक चंद्रमा की किसी न किसी राशि में जिस भाव में युति होती है, जो गजकेसरी योग का निर्माण होता है। अगर केंद्र स्थान यानी लग्न,चौथे और दसवें भाव में गुरु के साथ-साथ चंद्र की युति होती है, तो इस राजयोग का निर्माण होता है। इसे शुभ राजयोग माना जाता है। कुंडली में बना ये राजयोग जातक को सफल बिजनेस के साथ करियर में सफलता दिलाने के साथ धनवान बना देता है।
मेष राशि (Mesh Zodiac)
इस राशि के तीसरे भाव में गुरु-चंद्र की युति से गजकेसरी राजयोग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों को कई क्षेत्रों में लाभ मिल सकता है। इस राशि के जातकों की वाणी में सबसे अधिक प्रभाव पड़ सकता है। कौशल क्षमता में वृद्धि होगी। इसके साथ ही नई नौकरी के कई अवसर मिल सकते हैं।
वृषभ राशि (Vrishabha Zodiac)
इस राशि के दूसरे भाव में गजकेसरी राजयोग करा निर्माण हो रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों को भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। व्यापार आरंभ करने का लक्ष्य पूरा हो सकता है। इसके साथ ही माता-पिता और गुरुओं का पूरा साथ मिल सकता है।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
इस राशि के लग्न भाव में गजकेसरी राजयोग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में आपको किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है। आप अपने लक्ष्यों को पाने में सफल हो सकते हैं। विदेश में उच्च शिक्षा पाने का सपना पूरा हो सकता है। अच्छे जीवनसाथी की तलाश पूरी हो सकती है।
कर्क राशि (Kark Zodiac)
इस राशि के द्वादश भाव में चंद्रमा और गुरु की युति से गजकेसरी राजयोग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। साथियों के साथ अच्छा वक्त बीतेगा। आत्मविश्वास और कुशल बनेंगे, ऐसे में आप विभिन्न क्षेत्रों में हाथ आजमा सकते हैं। कई यात्राएं करने के भी योग बन रहे हैं। अध्यात्म की ओर झुकाव होगा।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में खूब सफलता हासिल हासिल हो सकती है। आपके काम को देखकर परिवार वालों को गर्व होगा। इसके साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे जातकों को काफी लाभ मिल सकता है। अपनी मेहनत और लगन के बल पर कार्यस्थल में अलग पहचान बना पाने में सफल होंगे।
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
इस राशि में गजकेसरी राजयोग का निर्माण दशम भाव में होने वाली है। ऐसे में इस राशि के जातकों को किसी न किसी तरह से खूब मुनाफा हो सकता है। काम में आपको कई नए अवसर मिल सकते हैं। लेकिन बेकार के खर्चों का ध्यान रखें। आप कोई निवेश करने की सोच रहे हैं। इसे आपको भविष्य में काफी लाभ मिल सकता है। जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहेगी।
तुला राशि (Tula Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए भी गजकेसरी राजयोग लकी साबित हो सकता है। भाग्य भाव में इस राजयोग का निर्माण होने से इस राशि के जातकों को करियर के मामले में काफी लाभ मिल सकता है। आपको बेहतर नौकरी का ऑफर भी आ सकता है। धार्मिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले सकते हैं। इसके साथ ही शत्रुओं के ऊपर विजय प्राप्ति हुई।
वृश्चिक राशि (Vrashchik Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए गजकेसरी राजयोग मिला-जुला जाने वाला है। गुरु का गोचर इस राशि के अष्टम भाव में है। ऐसे में इस राशि के जातकों के लिए ये अनुकूल नहीं माना जा रहा है। लेकिन चंद्रमा के कारण कुछ मिल सकता है। शारीरिक और मानसिक तनाव थोड़ा कम हो सकता है। इसके साथ ही ससुराल पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। अचानक से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। इसके साथ ही भाग्य का साथ कई क्षेत्रों में मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। कामों में अड़चन आ सकती है।
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए गुरु-चंद्र का गजकेसरी राजयोग लकी हो सकता है। वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी। इसके साथ ही आप एक-दूसरे के प्रति जिम्मेदारी को बखूबी निभाएंगे। आमदनी में से तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है। इसके साथ ही व्यापार में सफलता हासिल हो सकती है।
मकर राशि (Makar Zodiac)
इस राशि के जातकों को स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सजग रहने की जरूरत है। आलस्य छोड़ना बेहद जरूरी है। नौकरी में आपको अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। इसके साथ ही आपको कई क्षेत्रों में सफलता हासिल हो सकती है।
कुंभ राशि (Kumbha Zodiac)
इस राशि के पंचम भाव में गजकेसरी राजयोग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में धन लाभ के प्रबल योग है। नौकरी में बदलाव करने की सोच रहे हैं, तो इस अवधि में लाभ मिल सकता है। इसके साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में उत्तम सफलता हासिल हो सकती है।
मीन राशि (Meen Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए गजकेसरी योग कई क्षेत्रों पर लाभकारी हो सकता है। इस राशि के जातकों को परिवार संबंधी समस्याएं हो सकती है। इसलिए सदस्यों के साथ बैठकर शांत दिमाग से बात करके उसे खत्म करने की कोशिश करें।
जून माह में शुक्र, बुध, मंगल और सूर्य राशि परिवर्तन करने वाले हैं। ऐसे में वह कई शुभ और अशुभ राजयोगों का निर्माण कर रहे हैं। ऐसे में 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव अवश्य देखने को मिलने वाला है। जून माह में कई राशि के जातकों की किस्मत का साथ मिल सकता है, तो कुछ राशियों को संभलकर रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं जून माह में कैसा बीतेगा 12 राशियों का दिन। जानें मासिक राशिफल
धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।