Shadashtak Yog: छाया ग्रह केतु एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते हैं। वह एक राशि में करीब 16 माह तक रहते हैं। ऐसे में दोबारा उसी राशि में आने में करीब 18 साल तक का वक्त लग जाता है। बता दें कि पिछले साल यानी 30 अक्टूबर 2023 को केतु कन्या राशि में प्रवेश कर गए थे। जहां वह साल 2025 तक रहने वाले हैं। ऐसे में केतु की किसी न किसी ग्रह से युति या फिर दृष्टि पड़ेगी। ऐसे ही देवताओं की गुरु इस समय मेष राशि में विराजमान है। ऐसे में केतु से गुरु आठवें भाव में और गुरु से केतु छठे भाव की दूरी में स्थित हैं। ऐसे में केतु और गुरु ‘षडाष्टक’ नामक अशुभ योग का निर्माण हो रहा है। 1 मई को गुरु के वृषभ राशि में प्रवेश करने के साथ ये योग समाप्त हो जाएगा। मेष राशि में बनने वाला ये योग कई राशि के जातकों के जीवन में सकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। लेकिन कुछ राशि के जातकों को संभलकर रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं षडाष्टक योग बनने से किन राशियों को रहना होगा संभलकर…
मेष राशि (Mesh Zodiac)
षडाष्टक योग बनने से मेष राशि के जातकों को थोड़ा संभलकर रहनी जरूरत है। मेष राशि के जातकों को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सजग रहने की जरूरत है। कोई पुराना लोन नहीं चुका पाएंगे। इसके साथ ही बेवजह खर्च से परेशान रह सकते हैं। कर्ज बहुत अधिक हो जाएगी। इसके साथ ही कोर्ट-कचहरी के मामलों में फंसे रहेगे। इसके साथ ही परिवार में किसी न किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है। अध्यात्म की ओर थोड़ा रुचि बढ़ सकती है। केतु का पूरा लाभ नहीं मिल पाएंगा। ऐसे में सेहत का पूरा ख्याल रखने की जरूरत है।
कर्क राशि (Kark Zodiac)
षडाष्टक योग बनने से कर्क राशि के जातकों को 1 मई तक संभलकर रहने की जरूरत है। दशम भाव में ये योग बनने से केतु अच्छा फल नहीं दे पाएंगे। भाई-बहन के साथ संबंध खराब हो सकते हैं। लेकिन इसकी वजह नहीं समझ पा रहे होंगे। बिना वडह की यात्राएं करनी पड़ेगी। इसके साथ ही वाणी दोष के कारण रिश्तों में खटास आई होगी। इसके साथ ही आपने अच्छा कहा होगा लेकिन इसका असर उल्टा पड़ेगा। परिवार के साथ किसी बात को लेकर अनबन हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है, क्योंकि इससे आपको भारी हानि हो सकती है। शत्रुओं से थोड़ा सजग रहने की जरूरत है।
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
षडाष्टक योग धनु राशि के जातकों के लिए थोड़ा मुश्किल भरा हो सकता है। ऐसे में इस राशि के जातकों को थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। नौकरीपेशा लोगों को की चुनौतियां, विघ्न, समस्याएं उत्पन्न हो रही है। इसके साथ ही काम में मन नहीं लग रहा है, जिससे आपकी तरक्की पर बुरा असर पड़ सकता है। सरकारी कामों में भी किसी न किसी तरह से रुकावटों का सामना करना पड़ेगा। इसके साथ ही बिजनेस में किसी भी तरह के निर्णय लेने से पहले सौ बार सोच समझ लें।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।