वैदिक ज्योतिष अनुसार जब भी ग्रह एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं, तो इसका असर मानव जीवन पर सीधा पड़ता है। साथ व्यक्ति के जीवन में शुभ और अशुभ दोनों तरह के बदलाव देखने को मिलते हैं। आपको बता दें कि जून में 5 ग्रहों की चाल में बदलाव होने जा रहा है। जिसका असर सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 3 राशियां ऐसीं हैं, जिनको ये परिवर्तन शुभ रहने वाला है। आइए जानते हैं ये किन राशि के लोग हैं।

इन ग्रहों चाल में होगा बदलाव:
सबसे पहले तो 3 जून को ग्रहों के राजकुमार बुध जो वक्री चल रहे हैं वह वृष राशि मेें मार्गी होंगे। इसके बाद 5 जून को कर्मफलदाता शनि देव कुंभ राशि में वक्री हो जाएंगे। फिर सूर्य, शुक्र और मंगल का राशि परिवर्तन होगा। इस तरह से जून में 5 ग्रहों की चाल में बदलाव होगा।

वृष राशि: आप लोगों के लिए जून का महीना शुभफलदायी रहने वाला है। इस समय आपको सितारों का साथ मिलेगा। साथ ही इस समय आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। साथ ही इस सयम आप व्यापार में अच्छा मुनाफा कमाएंगे। वहीं धन जोड़ने में भी आप कामयाब रहेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से भी ये महीना आपके लिए अनुकूल रहेगा। हालांकि किसी बात को लेकर मानसिक चिंता रह सकती है।

सिंह राशि: जून का महीना आप लोगों के लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है। साथ ही कार्यक्षेत्र में आपका मान- सम्मान बढ़ेगा। व्यापार में कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। साथ ही इस समय आपके अटके हुए काम बन सकते हैं। इस समय आपकी कार्यशैली में भी निखार देखने को मिलेगा। जिससे ऑफिर में आपकी तारीफ हो सकती है। वहीं ऑफिस में वरिष्ठजनों का आपको सहयोग प्राप्त हो सकता है। साथ ही किसी महिला के द्वारा आपको धनलाभ भी हो सकता है। प्रतियोगी विद्यार्थियों के लिए यह समय शानदार साबित हो सकता है।

धनु राशि: आप लोगों के लिए यह महीना आर्थिक तौर पर अच्छा साबित हो सकता है। कारोबारियों और नौकरपेशा लोगों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। नए ऑर्डर मिल सकते हैं। साथ ही कोई नई डील फाइनल हो सकती है। जिससे भविष्य में आपको अच्छा धनलाभ हो सकता है। इस महीने आपको अपना अटका हुआ धन वापस मिल जाएगा। हालांकि इस महीने आपको आंखों से संंबधित कोई परेशानी हो सकती है। इसलिए लापरवाही नहीं बरतें।