June 2025 Grah Gochar Rashifal : वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह लगभग हर महीने राशि परिवर्तन करते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन के साथ देश- दुनिया पर पड़ता है। आपको बता दें कि जून के महीने में 4 अहम ग्रहों की चाल में बदलाव होने जा रहा है। आपको बता दें कि जून का आरंभ शुक्र के राशि परिवर्तन के साथ हो रहा है। और जून के महीने में सूर्य, सहित बुध और मंगल का भी राशि परिवर्तन होने जा रहा है। जिससे कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही इन राशियों को करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

आप लोगों के लिए जून का महीना लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि इस महीने गुरु की सप्तम दृष्टि स्वराशि धनु पर रहेगी। ऐसे में ढैय्या के बावजूद भी धनु राशि के लोगों को लाभ मिलने की संभावनाएं हैं। इस दौरान आप किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। साथ ही आप कोई वाहन या प्रापर्टी का लेन- देन कर सकते हैं। वहीं शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। साथ ही आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं।

तुला राशि (Tula Zodiac)

जून का महीना तुला राशि के जातकों को सकारात्मक साबित हो सकता है। क्योंकि इस महीने शुक्र मेष राशि में विराजमान होकर स्वराशि यानी तुला पर दृष्टि रखेंगे जिससे आपको करियर में पदोन्नति और बड़ी सफलता मिलने के योग हैं। साथ ही बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। वहीं जो व्यापारी वर्ग है, उनको अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही आपको फंसा हुआ पैसा मिल सकता है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। वहीं इस दौरान आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। साथ ही विदेशों से लाभ हो सकता है। 

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

आप लोगों के लिए जून का महीना अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि मंगल और केतु का दृष्टि आपकी राशि से सप्तम भाव पर पड़ने जा रही है। इसलिए इस समय शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। साथ ही आपको इस समय किस्मत का साथ मिलेगा। वहीं जीवनसाथी की तरक्की हो सकती है। साथ ही इस महीने शुक्र मेष राशि में विराजमान होकर स्वराशि यानी तुला पर दृष्टि रखेंगे जिससे आपको करियर में पदोन्नति और बड़ी सफलता मिलने के योग हैं। साथ ही आपको संबंधियों और कार्यस्थल पर अपने सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। जिससे आपके काम आसानी से पूरे हो जाएंगे।

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025