July Vrat Tyohar 2023: हिंदू धर्म में जुलाई माह का विशेष महत्व है, क्योंकि इस मास में भगवान शिव को समर्पित श्रावण मास आरंभ हो रहा है। इसके साथ ही मां पार्वती से संबंधित मंगला गौरी व्रत भी रखा जाएगा। इस साल के सावन काफी खास है, क्योंकि इस बार पूरे 2 माह के सावन पड़ रहे हैं। ज्योतिषों के अनुसार ऐसा संयोग करीब 19 साल बाद बन रहा है। ऐसे में पूरे 8 सावन सोमवार के व्रत रखे जाएंगे। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, इस मास में गुरु पूर्णिमा, कामिका एकादशी, कर्क संक्रांति, श्रावण सोमवार, मंगला गौरी व्रत, सोमवती अमावस्या, पद्मिनी एकादशी जैसे बड़े व्रत त्योहार पड़ रहे हैं। देखिए जुलाई माह में पड़ने वाले सभी व्रत त्योहारों की तिथियों के बारे में।
जुलाई 2023 व्रत और त्योहार (Hindu Calendar July 2023)
1 जुलाई 2023, शनिवार- प्रदोष व्रत(शुक्ल), शनि त्रयोदशी
3 जुलाई 2023, सोमवार- गुरु-पूर्णिमा, आषाढ़ पूर्णिमा व्रत, आषाढ़ी पूर्णिमा
4 जुलाई 2023, मंगलवार- श्रावण मास आरंभ, सावन, पहला मंगला गौरी व्रत
6 जुलाई 2023, गुरुवार- संकष्टी चतुर्थी
9 जुलाई 2023, रविवार- भानु सप्तमी, कालाष्टमी, मासिक कृष्ण जन्माष्टमी</p>
10 जुलाई 2023, सोमवार- पहला सावन सोमवार
11 जुलाई 2023, मंगलवार- दूसरा मंगला गौरी व्रत
13 जुलाई 2023, गुरुवार- कामिका एकादशी</p>
14 जुलाई 2023 , शुक्रवार- प्रदोष व्रत(कृष्ण)
15 जुलाई 2023 , शनिवार- मासिक शिवरात्रि, श्रावण शिवरात्रि
16 जुलाई 2023, रविवार- कर्क संक्रांति (सूर्य का कर्क राशि में प्रवेश)
17 जुलाई 2023, सोमवार- श्रावण अमावस्या, सोमवती अमावस्या, दर्श अमावस्या
18 जुलाई 2023, मंगलवार- तीसरा मंगला गौरी व्रत ( श्रावण अधिक प्रथम मंगला गौरी व्रत), अधिक मास आरंभ
21 जुलाई 2023, शुक्रवार- अधिक विनायक चतुर्थी
23 जुलाई 2023, रविवार- स्कंद षष्ठी
24 जुलाई 2023, सोमवार- दूसरा सावन सोमवार (अधिक श्रावण प्रथम सोमवार )
29 जुलाई 2023 ,शनिवार- पद्मिनी एकादशी
30 जुलाई 2023,रविवार- अधिक प्रदोष व्रत (शुक्ल)
31 जुलाई 2023, सोमवार- तीसरा सावन सोमवार (श्रावण अधिक द्वितीय सोमवार )