July Monthly Horoscope 2021: जुलाई का महीना ज्योतिष अनुसार काफी खास रहने वाला है। इस महीने गुरु शनि की राशि कुंभ में वक्री रहेंगे और शनि खुद अपनी ही राशि मकर में वक्री अवस्था में विराजमान रहेंगे। 7 जुलाई को बुध ग्रह के मिथुन राशि में प्रवेश करने से बुधादित्य योग बनेगा। बता दें कि जब भी सूर्य और बुध एक साथ होते हैं तब इस योग का निर्माण होता है। ये योग बेहद ही शुभ माना जाता है। सूर्य इस समय मिथुन राशि में ही विराजमान हैं। जानिए किन 5 राशियों के लिए ये महीना आर्थिक तौर पर लकी साबित होगा।
वृषभ राशि: जुलाई माह में करियर-कारोबार की दिशा में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। इस दौरान लाभ के नये अवसर प्राप्त होंगे। आपको सौभाग्य का साथ मिलेगा। सोचे हुए कार्य पूरे होंगे। कार्यक्षेत्र में मनचाहा पद प्राप्त हो सकता है।
मिथुन राशि: इस राशि के जातकों के लिए ये महीना शानदार साबित होगा। मां लक्ष्मी की विशेष कृपा बनेगी। नौकरी में तरक्की और प्रमोशन के आसार दिखाई दे रहे हैं। माता पिता का सहयोग मिलेगा। जिस कार्य में आप हाथ डालेंगे उसमें सफलता मिलेगी। यह भी पढ़ें- July Horoscope 2021: बुध, शुक्र समेत जुलाई में कई ग्रह बदलेंगे अपनी जगह, जानिए आपके लिए कैसा रहेगा ये महीना
तुला राशि: इस राशि के जातकों के लिए ये महीना शुभ रहने वाला है। धन में वृद्धि होगी। इनकम में बढ़ोतरी के आसार दिखाई दे रहे हैं। आर्थिक तौर पर आप खुद को मजबूत महसूस करेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। यह भी पढ़ें- बुध का राशि परिवर्तन, इन 4 राशि वालों को करियर में रहना होगा सतर्क, धन हानि होने की आशंका
कुंभ राशि: आपके लिए भी ये महीना शानदार साबित होगा। आय में वृद्धि के शुभ योग बन रहे हैं। यात्रा से भी धन लाभ होने के आसार रहेंगे। किसी मित्र की सहायता से कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। नया काम शुरू करने के लिए भी ये समय अनुकूल दिखाई दे रहा है। यह भी पढ़ें- समुद्र शास्त्र: शरीर के इन स्थानों पर तिल होना आर्थिक सम्पन्नता और सुख समृद्धि का है सूचक, आप भी करें चेक
मीन राशि: इस राशि के जातकों के लिए ये महीना काफी शानदार रहने वाला है। रूके हुए काम पूरे होंगे। निवेश के लिए समय अच्छा दिखाई दे रहा है। माता लक्ष्मी की कृपा से पैसों संबंधी दिक्कतें दूर होने की संभावना हैं। बिजनेस के लिए भी लाभप्रद समय है।