Bhavo Ke Judi Hone Ka Matlab: सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, हमारे शरीर का हर एक अंग से व्यक्ति के स्वभाव, भाग्य से लेकर काफी हद कर उसके व्यक्तित्व के बारे में बता देता है। आपने कई ऐसे लोग देखें होंगे जिनका भौहें आपस में पूरी या फिर हल्की तरह से जुड़ी होती है जैसे ही बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल। ऐसी भौहें को खूबसूरती की निशानी मानी जाती है। ज्वाइंट आइब्रो को यूनिब्रो (Unibrow) कहा जाता है। कई लोगों का मानना है कि आपस में जुड़ी भौहें अशुभ मानी जाती है। इसका हमारे व्यक्तित्व के साथ-साथ किस्मत पर काफी अधिक असर पड़ता है। आइए जानते हैं सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, भौहें का आपस में जुड़ना शुभ है कि अशुभ और व्यक्तित्व के बारे में…
क्या अशुभ है भौहों का आपस में जुड़ा होना?
सामुद्रिक शास्त्र के द्वारा व्यक्ति के भविष्य, स्वभाव, भाग्य से लेकर व्यक्तित्व के बारे में काफी हद तक जाना जा सकता है। कई लोगों का मानना है कि आपस में जुड़ी भौहें अशुभ होती है। लेकिन आपको बता दें कि ये पुरुषों के लिए काफी शुभ माना जाता है। ऐसे लोग स्वभाव के अच्छे होने के साथ मेहनती होते हैं और अवश्य सफलता पाते हैं। वहीं महिलाओं की बात करें, तो ऐसी भौहें वाली महिलाएं काफी चतुर, तेज होती है। इन्हें आसानी से बेककूफ बनाना मुश्किल है।
जुड़ी भौहें वाले लोगों का व्यक्तित्व
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, जुड़ी भौहें वाले लोगों की बात करें, तो ये बहुत ही प्रभावशाली लोग होते हैं। यह हर एक चीज को बहुत ही बारीकी से समझते हैं और हर एक चीज जानने की कोशिश करते हैं। फिर चाहे करियर से संबंधित हो या फिर पर्सनल लाइफ से संबंधित हो, वह हर एक चीज को नोटिस करते हैं।
जुड़ी भौहें वाले होते हैं जुनूनी
ऐसे लोग काफी जुनूनी प्रवृत्ति के होते हैं। इसकी इच्छा शक्ति काफी मजबूत होती है। ये किसी काम को पकड़ते हैं, तो उसे खत्म करने के बाद ही पीछा छोड़ते हैं। ये हर काम में अपना 100 प्रतिशत देते हैं।
जुड़ी भौहें वाले चलते हैं समाज के साथ
आपस में जुड़ी भौहें वाले लोग आत्मविश्वास से भरपूर होते हैं। यह सामाजिक परिस्थितियों के हिसाब से खुद को ढालना अच्छे से जानते हैं।
जुड़ी भौहें वाले होते हैं काफी सवेंदनशील
जुड़ी भौहें वाले जातक काफी सेंसिटिव होते हैं। इन्हें छोटी-छोटी बातों से भी फर्क जरूर पड़ता है। ये दूसरे के व्यवहार को अच्छे से समझने की क्षमता रखते हैं।
जुड़ी भौहें वाले होते हैं मार्गदर्शक
जुड़ी भौंहें वाले जातक काफी मददगार होते हैं। ये अपनों के दुख-दर्द बांटने में काफी आगे होते हैं। ये दूसरों को सही रास्ते में प्रेरित करने से लेकर उनका सही दिशा में मार्गदर्शन करते हैं।
जुड़ी भौहें वाले होते हैं काफी आईडिया वाले
ऐसे लोगों के अंदर रचनात्मकता कूट-कूट कर भरी होती है। ये हमेशा नए आइडिया को लेकर सोचते रहते हैं। इसी के कारण इन्हें काफी जिम्मेदार होने के साथ पावरफुल माना जाता है।
जुड़ी भौहें वालों की होती है नेतृत्व क्षमता मजबूत
जुड़ी भौहें वाले जातकों के अंदर नेतृत्व करने की क्षमता भी होती है। ये हर जिम्मेदारी को बखूबी निभाना जानते हैं।
जुड़ी भौहें होना महिलाओं के लिए सही?
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, कई मायनों में महिलाओं के लिए जुड़ी भौहें होना सही नहीं माना
जाता है। मान्यता है कि जुड़ी भौहें वाली महिलाएं काफी लड़ाकू प्रवृत्ति की होती है। इसके साथ ही ये काफी महत्वाकांक्षी भी होती है। लेकिन जो ये चाहती है वह आसानी से मिलना काफी मुश्किल है। इसके साथ ही ये दूसरों की खुशी से काफी हद तक जलती भी है। उनका पारिवारिक जीवन ज्यादा सुखमय नहीं होता है।
जून माह में शुक्र, बुध, मंगल और सूर्य राशि परिवर्तन करने वाले हैं। ऐसे में वह कई शुभ और अशुभ राजयोगों का निर्माण कर रहे हैं। ऐसे में 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव अवश्य देखने को मिलने वाला है। जून माह में कई राशि के जातकों की किस्मत का साथ मिल सकता है, तो कुछ राशियों को संभलकर रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं जून माह में कैसा बीतेगा 12 राशियों का दिन। जानें मासिक राशिफल
धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।