हिंदू धर्म में आस्था रखने वाले तमाम लोगों के लिए सामुद्रिक शास्त्र अपना खास महत्व रखता है। सामुद्रिक शास्त्र यानी कि समुद्र शास्त्र में शरीर के विभिन्न अंगों की बनावट के आधार पर व्यक्ति के स्वभाव का आकलन किया गया है। आज हम आपको समुद्र शास्त्र के हिसाब से बताएंगे कि किस तरह की भौंहों वाली महिलाओं का व्यवहार कैसा होता है। आपने कई ऐसी महिलाएं देखी होंगी जिनकी भौंहें आपस में जुड़ी होती हैं। इन महिलाओं के बुद्धिमान होने की मान्यता है। कहते हैं के ये महिलाएं अपने हित को सदैव प्राथमिकता देती हैं। समुद्र शास्त्र में इन्हें तेज दिमाग वाली बताया गया है। इन महिलाओं के बेवकूफ बनाना आसान नहीं माना जाता।

कुछ महिलाओं की भौंहें गहरी और काले रंग की होती हैं। इन महिलाओं के आर्थिक रूप से मजबूत होने की मान्यता है। समुद्र शास्त्र के मुताबिक गहरी और काले रंग की भौंहों वाली महिलाएं एक सुखमय और सम्पन्न जीवन जीती हैं। इन महिलाओं का जन्म एक अमीर परिवार में होने की मान्यता है। आपने कुछ ऐसी महिलाएं देखी होंगी जिनकी भौंहें थोड़ी ऊंची-नीची होती हैं। इन महिलाओं के आर्थिक रूप से कमजोर होने की मान्यता हैं। कहते हैं कि ऊंची-नीची भौंहों वाली महिलाओं को क्रोध भी बहुत ज्यादा आता है। ये महिलाएं अपने काम में हस्तक्षेप पसंद नहीं करतीं।

कई महिलाओं की भौंहें काफी घनी होती हैं। समुद्र शास्त्र में इन महिलाओं को जटिल स्वभाव का बताया गया है। कहते हैं कि इनको समझ पाना काफी मुश्किल होता है। घनी भौंहों वाली महिलाओं के कंजूस होने की भी मान्यता है। कहा जाता है कि ऐसी महिलाएं धन का बचत करना अच्छे से जानती हैं। इसके अलावा हल्की भौंहों वाली महिलाओं को गंभीर बताया गया है। कहते हैं कि हल्की भौंहें वाली महिलाएं अपने भविष्य के बारे में काफी सोचती हैं। और ये महिलाएं जल्दबाजी में फैसला लेना पसंद नहीं करतीं।