Jitiya Vrat Katha in Hindi 2025 (जितिया व्रत कथा इन हिंदी): हर साल आश्विन मास की अष्टमी तिथि को जीवित्पुत्रिका व्रत रखा जाता है। इसे जितिया व्रत भी कहा जाता है। इस दिन माताएं अपनी संतान की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और उत्तम भविष्य की कामना करते हुए व्रत रखती हैं। इस व्रत को कठोर व्रतों में से एक माना जाता है, क्योंकि इसमें निर्जला व्रत रखा जाता है। इसके साथ ही इसमें नहाय खाय से लेकर निर्जला उपवास और पारण तक किया जाता है। इस साल जितिया व्रत 14 सितंबर 2025 को रखा जा रहा है। इस दिन जीमूतवाहन भगवान की विधिवत पूजा की जाती है। इस दिन पूजा करने के साथ-साथ इस व्रत कथा का पाठ अवश्य करना चाहिए। इससे आपकी पूजा पूर्ण मानी जाती है। आइए जानते हैं जितिया व्रत की संपूर्ण कथा…

जितिया व्रत के ये नियम आपको जानना है जरूरी, उपवास करने से पहले अवश्य पढ़ें, जानें इस दिन क्या करें और क्या नहीं

जितिया व्रत का समय और शुभ मुहूर्त ( Jivitputrika Vrat Subh Muhurat)

13 सितंबर को नहाय-खाय के साथ जितिया व्रत आरंभ होगा। इसके बाद 14 सितंबर को माताएं जीवित्पुत्रिका व्रत रखेंगी और 15 सितंबर को व्रत का पारण किया जाएगा। 14 सितंबर को सुबह 8:51 बजे व्रत आरंभ होगा, जो 15 सितंबर को सुबह 5:36 बजे समाप्त होगी। रविवार को सूर्योदय से पहले महिलाएं ओठगन करेंगे। इसके बाद सोमवार को प्रातः 6:27 बजे के बाद व्रत का पारण किया जाएगा।

Weekly Horoscope 15 To 21 September 2025: इस सप्ताह बनेगा शक्तिशाली भद्र राजयोग, इन राशियों की होगी चांदी ही चांदी, जानें साप्ताहिक राशिफल

जीवित्पुत्रिका व्रत कथा (Jivitputrika Vrat Katha/ Jitiya Katha)

गन्धर्वों में एक ‘जीमूतवाहन’ नाम के राजकुमार थे। साथ ही वह बहुत उदार और परोपकारी थे। वहीं उनको बहुत कम समय में सत्ता मिल गई थी लेकिन उन्हें वह मंजूर नहीं था। वहीं इनका मन राज-पाट में नहीं लगता था। ऐसे में वे राज्य छोड़ अपने पिता की सेवा के लिए वन में चले गये। वहीं उनका विवाह मलयवती नाम की एक राजकन्या से हुआ।

दिवाली बाद इन राशियों की किस्मत मार सकती है पलटी, वैभव के दाता बनाएंगे अद्भुत राजयोग, अप्रत्याशित धन लाभ के योग

एक दिन जब वन में भ्रमण करते हुए जीमूतवाहन ने वृद्ध महिला को विलाप करते हुए दिखा। उसका दुख देखकर उनसे रहा नहीं गया और उन्होंने वृद्धा की इस अवस्था का कारण पूछा। इस पर वृद्धा ने बताया, ‘मैं नागवंश की स्त्री हूं और मेरा एक ही पुत्र है। पक्षीराज गरुड़ के सामने प्रतिदिन खाने के लिए एक नाग सौंपने की प्रतिज्ञा की हुई है, जिसके अनुसार आज मेरे ही पुत्र ‘शंखचूड़’ को भेजने का दिन है। आप बताएं मेरा इकलौता पुत्र बलि पर चढ़ गया तो मैं किसके सहारे अपना जीवन व्यतीत करूंगी।

27 साल बाद कर्मफल दाता शनि करेंगे अपनी चाल में बदलाव, इन राशियों की चमकेगी किस्मत, नई नौकरी के साथ तरक्की के योग

यह सुनकर जीमूतवाहन का दिल पसीज उठा। उन्होंने कहा कि वे उनके पुत्र के प्राणों की रक्षा करेंगे। जीमूतवाहन ने कहा कि वे स्वयं अपने आपको उसके लाल कपड़े में ढककर वध्य-शिला पर लेट जाएंगे। जीमूतवाहन ने आखिकार ऐसा ही किया। ठीक समय पर पक्षीराज गरुड़ भी पहुंच गए और वे लाल कपड़े में ढके जीमूतवाहन को अपने पंजे में दबोचकर पहाड़ के शिखर पर जाकर बैठ गए।

गरुड़जी यह देखकर आश्चर्य में पड़ गये कि उन्होंने जिन्हें अपने चंगुल में गिरफ्तार किया है उसके आंख में आंसू और मुंह से आह तक नहीं निकल रहा है। ऐसा पहली बार हुआ था। आखिरकार गरुड़जीने जीमूतवाहन से उनका परिचय पूछा। पूछने पर जीमूतवाहन ने उस वृद्धा स्त्री से हुई अपनी सारी बातों को बताया। पक्षीराज गरुड़ हैरान हो गए। उन्हें इस बात का विश्वास ही नहीं हो रहा था कि कोई किसी की मदद के लिए ऐसी कुर्बानी भी दे सकता है।

इन राशियों पर हमेशा मेहरबान रहते हैं शनिदेव, हर क्षेत्र में होते हैं सफल, शान-शौकत से जीते हैं जीवन

गरुड़जी इस बहादुरी को देख काफी प्रसन्न हुए और जीमूतवाहन को जीवनदान दे दिया। साथ ही उन्होंने भविष्य में नागों की बलि न लेने की भी बात कही। इस प्रकार एक मां के पुत्र की रक्षा हुई। मान्यता है कि तब से ही पुत्र की सुरक्षा हेतु जीमूतवाहन की पूजा की जाती है।

सितंबर माह के तीसरे सप्ताह कई राजयोगों का निर्माण होने वाला है। इस सप्ताह शुक्र, सूर्य राशि परिवर्तन करेंगे। इसके अलावा इस सप्ताह त्रिग्रही, बुधादित्य योग, नवपंचम, गजकेसरी जैसे राजयोगों का निर्माण हो रहा है। ऐसे में कुछ राशि के जातकों को इस सप्ताह विशेष लाभ मिल सकता है। आइए ज्योतिषी सलोनी चौधरी से जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों का कैसा बीतेगा ये सप्ताह। जानें साप्ताहिक टैरो राशिफल

मेष राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलवृषभ राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
मिथुन राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलकर्क राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
सिंह राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलकन्या राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
तुला राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलवृश्चिक राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
धनु राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलमकर राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
कुंभ राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलमीन राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल