Jitiya (Jivitputrika) Vrat Paran Date And Time, Shubh Muhurat And Puja Vidhi In Hindi: जितिया व्रत का शास्त्रों में विशेष महत्व है। पंचांग अनुसार यह व्रत  हर साल आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को रखा जाता है। आपको बता दें कि जितिया या जीवित्पुत्रिका व्रत माताएं अपने संतान की दीर्घायु, सफल और स्वस्थ जीवन की कामना के लिए करत हैं। इस व्रत में भगवान जीमूतवाहन की पूजा होती है। यह व्रत भी बहुत कठिन होता है। क्योंकि सप्तमी वृद्धा अष्टमी से शुरू होकर यह व्रत नवमी तिथि में समाप्त होता है। वहीं व्रत की शुरुआत नहाय-खाय से होती है और इसके बाद पारण किया जाता है। वहीं इस साल जितिया व्रत पर द्विपुष्कर योग बन रहा है। जिससे इस दिन का महत्व और भी बढ़ गया है। आइए जानते हैं जितिया व्रत का शुभ मुहूर्त और पारण का समय…

जीवित्पुत्रिका तिथि 2024 (Jitiya Vrat 2024 Tithi 2024)

वैदिक पंचांग के मुताबिक आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि 24 सितंबर 2024 को दोपहर 12 बजकर 36 मिनट से शुरू होगी और 25 सितंबर 2024 को दोपहर 12 बजकर 11 मिनट पर खत्म होगी। इसलिए जितिया का व्रत 25 सितंबर 2024 को रखा जाएगा।

जितिया व्रत का शुभ मुहूर्त (Jitiya Vrat 2024 Shubh Muhurat)

चौघड़िया शुभ मुहूर्त- शाम 04 बजकर 42 मिनट से शाम 06 बजकर 14 मिनट तक रहेगा।
ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04:36 से सुबह 05:21 तक।
अमृत काल- 12:12 पी एम से 01:48 पी एम तक।
प्रातः संध्या – सुबह 04:58 बजे से सुबह 06:11 बजे तक।
विजय मुहूर्त- दोपहर 02:13 बजे से दोपहर 03:00 बजे तक।
गोधूलि मुहूर्त- शाम 06:12 से शाम 06:38 बजे तक।
सायाह्न संध्या- शाम 06:14 बजे से शाम 07:26 बजे तक।

बन रहा है ये दुर्लभ योग

जितिया व्रत पर द्विपुष्कर योग का निर्माण हो रहा है। यह योग सुबह 6 बजकर 11 मिनट से शुरू होकर रात को 12 बजकर 38 मिनट तक रहेगा। ज्योतिष में इस योग को बेहद शुभ माना जाता है। इस योग में पूजा करने का दोगुना फल प्राप्त होता है।

जितिया व्रत का पारण

जितिया व्रत 25 तारीख को शाम 5 बजकर 24 मिनट पर खत्म होगा। इस समय ही व्रती महिलाओं को मुंह में दातुन लेने का विधान है। इसके बाद स्नान पूजा करके अन्न जल ग्रहण किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024