Jitiya Vrat 2024 Date, Time Puja Vidhi And Subh Muhurat: हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को संतान से संबंधित जीवित्पुत्रिका व्रत रखा जाता है। इसे जितिया व्रत भी कहा जाता है। इस दिन माताएं अपनी संतान की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। माना जाता है कि निर्जला व्रत रखकर माताएं भगवान जीमूतवाहन की विधिवत पूजा अर्चना करती है। इसके साथ ही सूर्यदेव को अर्ध्य दिया जाता है। ये पर्व मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में धूमधाम से मनाया जाता है। इस बार अष्टमी तिथि दो दिन होने के कारण हर किसी को जितिया के व्रत की सही तिथि को लेकर काफी असमंजस की स्थिति बनी हुई है। आइए जानते हैं जितिया व्रत की सही तिथि, मुहूर्त और महत्व…

कब है जीवित्पुत्रिका व्रत? (Jitiya Vrat 2024 Date)

हिंदू पंचांग के अनुसार,आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि 24 सितंबर 2024 को दोपहर 12 बजकर 38 मिनट पर प्रारंभ होगी और 25 सितंबर 2024 को दोपहर 12 बजकर 10 मिनट पर समाप्त होगी। इसलिए जितिया का व्रत 25 सितंबर 2024 को रखा जाएगा।

जितिया व्रत का शुभ मुहूर्त (Jitiya Vrat 2024 Shubh Muhurat)

चौघड़िया शुभ मुहूर्त- शाम 04 बजकर 43 मिनट से शाम 06 बजकर 13 मिनट तक रहेगा।
ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04:35 से सुबह 05:22 तक।
अमृत काल- 12:11 पी एम से 01:49 पी एम तक।
प्रातः संध्या – सुबह 04:59 बजे से सुबह 06:10 बजे तक।
विजय मुहूर्त- दोपहर 02:12 बजे से दोपहर 03:00 बजे तक।
गोधूलि मुहूर्त- शाम 06:13 से शाम 06:37 बजे तक।
सायाह्न संध्या- शाम 06:13 बजे से शाम 07:25 बजे तक।

जितिया व्रत 2024 का महत्व (Jitiya Vrat 2024 Significance)

जितिया व्रत बहुत ही महत्वपूर्ण व्रत माना जाता है। इस दिन माताएं अपनी संतान की लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। पूरे दिन और पूरी रात को निर्जला व्रत रखने के बाद अपना व्रत खोलती है।  भविष्य पुराण में इस व्रत ही महत्व के बारे में विस्तार से बताया गया है।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

मेष वार्षिक राशिफल 2024वृषभ वार्षिक राशिफल 2024
मिथुन वार्षिक राशिफल 2024कर्क वार्षिक राशिफल 2024
सिंह वार्षिक राशिफल 2024कन्या वार्षिक राशिफल 2024
तुला वार्षिक राशिफल 2024वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2024
धनु वार्षिक राशिफल 2024मकर वार्षिक राशिफल 2024
कुंभ वार्षिक राशिफल 2024मीन वार्षिक राशिफल 2024