Jaya Kishori Ke Bhajan: सावन का महीना चल रहा है। इस पूरे महीने भगवान शिव की विशेष पूजा अर्चना की जाती है। साथ ही इस दौरान शिव के भक्ति गानों की डिमांड भी काफी ज्यादा बढ़ जाती है। इस सावन कथावाचक जया किशोरी के शिव भक्ति भजन काफी ज्यादा पसंद किये जा रहे हैं। जानकारी अनुसार जया किशोरी ने 9 साल की छोटी सी उम्र में ही संस्कृत में लिंगाष्टकम्, शिव-तांडव स्तोत्रम्, रामाष्टकम् आदि कई स्तोत्रों को गाना शुरू कर दिया था।
जया किशोरी अपनी कथाओं के साथ मोटिवेशनल स्पीच और भक्ति एल्बम के लिए भी प्रसिद्ध हैं। गूगल पर इनके भजनों समेत इनकी उम्र, मैरिड लाइफ, हसबैंड इत्यादि के बारे में भी खूब सर्च किया जाता है। आज फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म पर इनके कई फॉलोअर्स है। यूट्यूब पर जया किशोरी के वीडियो अपलोड होते ही लाखों-करोड़ों की संख्या में व्यूज भी मिल जाते हैं।
‘भोला भाँग तिहारी नित घोटत घोटत हारी’
जया किशोरी जी का यह भजन भी इस सावन खूब पसंद किया जा रहा है। इस गाने को यूट्यूब पर 9,938,834 व्यूज मिल चुके हैं। आप भी सुनिए इस भक्ति से भरे गीत को…
‘भोले की बारात भजन’
शिव विवाह कथा
जया किशोरी 7 वर्ष की उम्र से भक्ति भजन गा रही हैं। 9 साल की उम्र में ही जया ने संस्कृत में लिंगाष्टकम्, शिव-तांडव स्तोत्रम्, रामाष्टकम् आदि कई स्तोत्रों को गाना शुरू कर दिया था। 10 साल की उम्र में इन्होंने अकेले ही सुंदरकांड गाया। जिसे खूब पसंद भी किया गया। इन्होंने कई भक्ति एल्बम में अपनी आवाज भी दी है। जया किशोरी ‘नानी बाई का मायरा, नरसी का भात’ कार्यक्रम करती हैं। जानकारी अनुसार जया कथाओं से आने वाली दान की राशि को नारायण सेवा ट्रस्ट, उदयपुर राजस्थान को दान करती हैं। इस दान से विकलांगों की मदद की जाती है। नारायण सेवा गरीब बच्चों के लिए स्कूल और खाने पीने का ध्यान भी रखता है।