हाल ही में 2 मार्च को जया किशोरी का ‘बनके दुल्हनिया श्याम पिया की, ब्रज नगरी अब जाउंगी’ गाना यूट्यूब पर अपलोड किया गया है। इस गाने को ताबड़तोड़ व्यूज मिलने भी शुरू हो गये हैं। 16 घंटे में ये भजन 35,609 बार देखा जा चुका है। जया किशोरी एक फेमस कथावाचक और भजन गायिका हैं जिनके भक्ति भजन लोगों द्वारा खूब पसंद किये जाते हैं। इनके कई भक्ति गीतों को करोड़ों की संख्या में व्यूज तक मिल चुके हैं।

जया किशोरी के कई गाने काफी ज्यादा पसंद किये जाते हैं। जिनमें इनका ‘काली कमली वाला मेरा यार है’ से लेकर ‘मेरा आपकी कृपा से’ तक के गाने शामिल हैं। जया किशोरी मुख्य तौर पर भगवान कृष्ण पर आधारित गीत गाती हैं। क्योंकि बचपन से ही इनका मन भगवान कृष्ण की भक्ति की तरफ आकर्षित है और इनके भजनों में इनकी ये भक्ति दिखाई देती है।

यूट्यूब पर जया किशोरी का ये गाना काफी वायरल हो रहा है। जिसके बोले हैं ‘श्याम नाम की मेहंदी रचाकर,घूँघट में शर्माउंगी,बनके दुल्हनिया श्याम पिया की,ब्रज नगरी अब जाउंगी,ब्रज नगरी अब जाउंगी…’ ये भक्ति गीत अभी 2 मार्च को अपलोड किया गया है इसे कुछ ही घंटों में 36 हजार के आस पास व्यूज भी मिल चुके हैं।

जया किशोरी के भजन यूट्यूब में सर्च करने पर उनका जो गीत सबसे पहले नजर आता है वो है काली कमली वाला मेरा यार है सॉन्ग। ये काफी पॉपुलर भजन है जिसे कई गायकों ने अपनी आवाज में गाया है। लेकिन जया किशोरी की आवाज में इस गाने को काफी पसंद किया गया। तभी तो इसे यूट्यूब पर 2 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

मीठे रस से भरयोरी… ये गीत भी लोगों की पसंद बना रहा है। जिसे 75 लाख के करीब व्यूज मिल चुके हैं।

मेरी लगी श्याम संग प्रीत ये दुनिया क्या जाने… बेहद ही खूबसूरत कृष्ण गीत जिसे ढाई करोड़ से ज्यादा बार यूट्यूब पर देखा और सुना जा चुका है। यूट्यूब पर ये गाना जया किशोरी के भजन सर्च करने पर दूसरे नंबर पर दिखाई देता है।

किशोरी कुछ ऐसा इंतजाम हो जाये… जया किशोरी की आवाज में इस गाने को भी काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। तभी तो इस लाखों की संख्या में व्यूज मिल चुके हैं।

ये हैं जया किशोरी के कुछ पॉपुलर भजन। इनके अलावा जो गाना इनका सबसे ज्यादा बार यूट्यूब पर देखा या सुना गया है वो है मेरा आपकी कृपा से भजन। इसे अब तक 5 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।