किशोरी कुछ ऐसा इंतजाम हो जाये जुबा पे राधा राधा राधा नाम हो जाए… कथावाचक और भजन गायिका जया किशोरी ने ऐसे ही एक से बढ़कर एक खूबसूरत गीत गाये हैं। इनके कृष्ण गीतों के सभी दिवाने हैं। होली का त्योहार आने में अब कुछ ही दिनों का समय शेष रह गया है। ऐसे में इनके ये भजन इस त्योहार को और भी ज्यादा खास बना देंगे।
होली का त्योहार भगवान कृष्ण का काफी पसंदीदा माना गया है। तभी तो इनके जन्मस्थान मथुरा, वृंदावन, गोकुल, नंदगांव, बरसाने में इस पर्व की खास रौनक देखने को मिलती है। देश ही नहीं विदेशों से भी लोग इस खास पर्व का उत्सव देखने के लिए यहां आते हैं। होली के इस पावन त्योहार को और भी ज्यादा खास बना देंगे भगवान श्री कृष्ण के ये भक्ति गीत…
मेरी लगी श्याम संग प्रीत ये दुनिया क्या जाने… जया किशोरी की आवाज में इस गाने को काफी ज्यादा पसंद किया गया। तभी तो इस गाने को करोड़ों बार यूट्यूब पर देखा और सुना जा चुका है।
किशोरी कुंछ ऐसा इंतजाम हो जाए जुबा पे राधा राधा राधा नाम हो जाए…बेहद ही खूबसूरत कृष्ण गीत। जिसे सुनने वालों की संख्या में कोई कमी नहीं है।
रंगीलो मेरो कान्हा ब्याहन जाए… छबीलो मेरो कान्हा ब्याहन जाए…भगवान कृष्ण को समर्पित बेहद ही खूबसूरत गीत…
मेरी लगी श्याम संग प्रीत ये दुनिया क्या जाने… मुझे मिल गया मन का मीत ये दुनिया क्या जाने, क्या जाने कोई क्या जाने…श्याम की भक्ति से भरा ये गीत आप भी सुनिए…
एक कोर कृपा की करदो स्वामिनी श्री राधे, दासी की झोली भर दो लाडली श्री राधे… जया किशोरी की आवाज में सुनिए इस भक्ति गीत को…
काली कमली वाला मेरा यार है, मेरे मन का मोहन तू दिलदार है… ये गीत वैसे तो कई भजन गायकों द्वारा गाया गया है। लेकिन जया किशोरी की आवाज में इस गीत को काफी पसंद किया गया। ये कृष्ण गीत किसी को भी नाचने पर मजबूर कर देता है।
शनि वक्री 2020: शनि चलेंगे उल्टी चाल, जानिए क्या पड़ेगा इसका प्रभाव, किसे रहना होगा सावधान
