Jaya Kishori Instagram Video: जया किशोरी आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। 7 साल की छोटी सी उम्र में भक्ति के मार्ग से जुड़ी जया शर्मा कब जया किशोरी बन गईं इस बात का अंदाजा उन्हें खुद भी नहीं है। आज जया किशोरी की कथाओं को सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोग आते हैं। सोशल मीडिया पर इनके लाखों फॉलोअर्स हैं। इंटरनेट पर इनकी कथाओं, भजनों के साथ इनकी मैरिज, उम्र, फैमिली के बारे में भी खूब सर्च किया जाता है। हाल ही में जया किशोरी का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसे उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है।

आपको बता दें कि जया किशोरी का जन्म 13 जुलाई साल 1995 में हुआ था। आज 26 साल की उम्र में उन्होंने वो शोहरत हासिल कर ली है जिसके लिए लोग इस उम्र में प्रयास कर रहे होते हैं। खेलने कूदने की उम्र में ही इन्होंने अपने आध्यात्मिक करियर की शुरुआत कर दी थी और आज ये अपने क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर चुकी हैं। जया किशोरी आए दिन अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ न कुछ प्रेरक वीडियो शेयर करती रहती हैं। जया किशोरी ने कुछ दिन पहले ही अपनी एक वीडियो शेयर की जिसमें वो छोटे बच्चे को अपनी गोद में खिला रही हैं।

जया किशोरी ने इस खूबसूरत वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है- Never Ending Love For Kids यानी बच्चों के लिए कभी न खत्म होने वाला प्यार। जया इस वीडियो में बेहद ही खुश नजर आ रही हैं और बच्चे की तरफ देखते हुए झूम रही हैं। इस वीडियो को लाखों लोगों ने लाइक भी किया है।

 

View this post on

Instagram

 

A post shared by

Jaya Sharma (@iamjayakishori)

 

आपको बता दें कि जया किशोरी की मैरिज के बारे में खूब सर्च किया जाता है। कई इंटरव्यू में भी जया किशोरी से इस बारे में पूछा जा चुका है कि शादी को लेकर उनके क्या विचार हैं। क्योंकि आमतौर पर लोग आध्यात्म की दुनिया से जुड़े लोगों को संत की उपाधि देते हैं और ऐसा सोचते हैं कि वे शादी नहीं करेंगे। बल्कि ऐसा देखा भी गया है कि कई लोग जो इस मार्ग से जुड़े होते हैं वो विवाह नहीं करते। लेकिन इस पर जया किशोरी कहती हैं वो अपने आप को साध्वी या संत नहीं मानती। वो भी एक आम लड़की की तरह ही हैं। इसलिए शादी भी करेंगी लेकिन उसमें अभी समय है। लेकिन भक्ति के मार्ग को कभी नहीं छोड़ेंगी।