Jaya Ekadashi Vrat Me Kya Khaye: हिंदू पंचांग के अनुसार, जया एकादशी का व्रत हर साल माघ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को मनाया जाता है। इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। माना जाता है कि इस दिन व्रत रखने से जीवन में सुख और समृद्धि आती है। इसके अलावा यह भी मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विधिपूर्वक पूजा करने से हर किसी की जीवन में शांति और खुशहाली आ सकती है। कहा जाता है कि अगर जया एकादशी पर सही तरीके से व्रत रखा जाए तो इससे भगवान की कृपा प्राप्त होती है। क्योंकि एकादशी के दिन कुछ नियमों का उल्लंघन करने से व्रत का पूरा लाभ नहीं मिल पाता है। ऐसे में आइए जानते हैं जया एकादशी के दिन क्या खाना चाहिए। साथ ही, जानिए इस दिन किन चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए।
जया एकादशी 2025 तिथि और शुभ मुहूर्त
पंचांग के अनुसार, इस बार जया एकादशी का व्रत 8 फरवरी 2025, शनिवार को रखा जाएगा। माघ शुक्ल एकादशी तिथि 7 फरवरी की रात 9:26 बजे से शुरू होकर 8 फरवरी की रात 8:15 बजे तक रहेगी।
क्या खा सकते हैं जया एकादशी व्रत में?
इस व्रत के दौरान आप शकरकंद, कुट्टू के आटे से बनी रोटियां, फल, दूध और दही खा सकते हैं। साथ ही, भगवान विष्णु को पंचामृत चढ़ाने के बाद उसका सेवन भी कर सकते हैं। इस दिन उपवास के दौरान यही आहार आपको खाना चाहिए।
जया एकादशी में क्या नहीं खा सकते?
ऐसा माना जाता है कि इस दिन चावल बिल्कुल नहीं खाने चाहिए। इसके अलावा अन्न, नमक, लहसुन, प्याज और मसूर की दाल का सेवन भी नहीं करना चाहिए। इस दिन इन चीजों से परहेज करने से व्रत का पूरा लाभ मिलता है।
यह भी पढ़ें…
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
