January 2025 Grah Gochar: नया साल 2025 आरंभ होने के कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। नए साल के पहले माह जनवरी की बात करें, तो इस माह कई ग्रह राशि परिवर्तन करने वाले है जिसका असर हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ सकता है। आइए जानते हैं साल 2025 के पहले माह जनवरी में कौन-कौन से ग्रह राशि परिवर्तन करने वाले हैं और कौन-कौन से राजयोगों का निर्माण होगा।
जनवरी 2025 ग्रह गोचर
वैदिक पंचांग के अनुसार, जनवरी 2025 में ग्रहों की स्थिति की बात करें, तो आरंभ में ही ग्रहों के राजकुमार बुध 4 तारीख को धनु राशि में प्रवेश कर जाएंगे। अपनी शत्रु गुरु की राशि में प्रवेश करने के बाद भी कुछ राशियों को शुभ फल दे सकते हैं। इसके अलावा ग्रहों के राजा सूर्य 14 जनवरी को मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे। वहीं 24 जनवरी को बुध दोबारा मकर राशि में जाएंगे। शुक्र की बात करें, तो 27 जनवरी को मीन राशि और मंगल 21 जनवरी को मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे।
जनवरी 2025 में बनने वाले राजयोग
साल 2025 के जनवरी माह में कई शुभ योगों का निर्माण होने वाला है। कुंभ अपनी मूल त्रिकोण राशि में रहकर शश राजयोग बना रहे हैं। इसके अलावा मीन राशि में राहु-शुक्र की युति हो रही है। मकर राशि में सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य योग बन रहा है। इसके अलावा मकर राशि में चंद्रमा भी आ जाएंगे, जिससे त्रिग्रही योग बन रहा है। इसके अलावा राहु-मंगल नवपंचम राजयोग का निर्माण करेंगे।
जनवरी 2025 की लकी राशियां
मेष राशि (Aries Monthly Horoscope January 2025)
इस राशि के जातकों के लिए नया साल काफी अच्छा जाने वाला है। परिवार के साथ अच्छा वक्त बीतने वाला है। लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं। परिवार के बीच चली आ रही समस्याएं अब समाप्त हो सकती है और सुख-शांति बनी रहेगी। इस राशि के जातकों के लंबे समय से अटका हुआ पैसा अब मिल सकता है। इसके साथ ही हर क्षेत्रे में सफलता के योग बन रहे हैं। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए जनवरी माह काफी खास रहने वाला है। आपके काम की सराहना की जाएगी। ऐसे में आपको प्रशंसा पत्र भी मिल सकता है। जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है।
तुला राशि (Libra Monthly Horoscope January 2025)
इस राशि के जातकों के लिए जनवरी माह काफी खास जाने वाला है। सुख-सुविधाओं की वृद्धि हो सकती है। लंबे समय से अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को उनके काम की तारीफ मिलेगी। इसके साथ ही वरिष्ठ अधिकारी और उच्च अधिकारी भी आपके काम से प्रसन्न हो सकते हैं। ऐसे में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। लव लाइफ भी अच्छी जाने वाली है।
कुंभ राशि (Aquarius Monthly Horoscope January 2025)
कुंभ राशि के जातकों के लिए जनवरी 2025 काफी खास जाने वाली है। इस राशि के लग्न भाव में शनि विराजमान है। ऐसे में इस राशि के जातकों के जीवन में चली आ रही कई समस्याएं या चुनौतियां समाप्त हो सकती है। स्वास्थ्य भी अच्छा रहने वाला है। लंबे वक्त से व्यापार में चली आ रही समस्याएं अब समाप्त हो सकती है। आपको कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। बिजनेस करने वाले जातकों के लिए भी ये माह लकी साबित हो सकता है। भौतिक सुखों की तेजी से वृद्धि हो सकती है। इसके साथ ही आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी और बचत करने में भी कामयाब होंगे।
नए साल 2025 में न्याय के देवता राशि परिवर्तन करेंगे। वह अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ से निकलकर गुरु की राशि मीन में प्रवेश कर जाएंगे। ऐसे में 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव अवश्य पड़ सकता है। लेकिन इन 3 राशियों को सबसे अधिक लाभ मिलने वाला है। जानें इन राशियों पर आपकी राशि है कि नहीं?
मेष वार्षिक राशिफल 2025 | वृषभ वार्षिक राशिफल 2025 |
मिथुन राशिफल 2025 | कर्क राशिफल 2025 |
सिंह राशिफल 2025 | कन्या राशिफल 2025 |
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।