Janury 2022 Monthly Horoscope (जनवरी मासिक राशिफल 2022): जनवरी का महीना नई शुरुआत का प्रतीक होता है क्योंकि इस महीने से नए साल की शुरुआत हो जाती है। इस महीने तमाम व्रत और त्योहार भी मनाये जाते हैं। जनवरी 2022 में कई ग्रहों का राशि परिवर्तन भी होने जा रहा है। इस माह में बुध और सूर्य मकर राशि में गोचर करेंगे तो मंगल और शुक्र धनु राशि में प्रवेश करेंगे। जानिए ग्रहों-नक्षत्रों की चाल के अनुसार कैसा रहेगा जनवरी 2022 का महीना आपके लिए।

मेष राशि: इस महीने आपको विभिन्न अवसर प्राप्त होंगे जो आपके करियर में प्रगति में मददगार साबित होंगे। कार्यस्थल पर वाद-विवाद से बचने की जरूरत है। इस राशि के व्यापारियों के लिए ये महीना अच्छा साबित होगा। लव लाइफ के लिए ये महीना परेशानियों वाला साबित होगा। इस महीने स्वास्थ्य के संबंध में सावधान रहने की जरूरत है।

वृषभ राशि: आपको साल की शुरुआत में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस महीने कुछ को पदोन्नति भी प्राप्त हो सकती है। साझेदारी के व्यापार में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। विद्यार्थियों के लिए ये अवधि शानदार रहेगी। प्रेमी जातकों को मिश्रित परिणाम हासिल होंगे। आर्थिक और सेहत के लिहाज से ये महीना आपके लिए कुछ अनुकूल नहीं रहने वाला है।

मिथुन राशि: नौकरी पेशा जातकों को इस महीने मिश्रित परिणाम हासिल होंगे। हालांकि व्यवसायी जातक इस महीने अच्छा लाभ कमाएंगे। इस समय अवधि में इस राशि के कई जातक नौकरी बदलने की योजना भी बना सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। सिंगल जातकों की लव लाइफ में कोई खास आ सकता है।

कर्क राशि: ये महीना इस राशि के पेशेवर जातकों के लिए कुछ चुनौतियां लेकर आ सकता है। हालांकि बिजनेस करने वाले जातकों के लिए ये महीना शानदार रहेगा। छात्र छात्राओं को इस महीने अनुकूल परिणाम प्राप्त करने के लिए अधिक मेहनत करने की आवश्यकता पड़ेगी। इस महीने खर्च काफी बढ़ सकते हैं। स्वास्थ्य बिगड़ने के भी आसार रहेंगे। इसलिए सतर्क रहें।

सिंह राशि: इस महीने आपको कार्यस्थल पर अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। लेकिन बिजनेस वाले जातकों को इस महीने कोई बड़ी उपलब्धि हासिल होती नहीं दिखाई दे रही है। इस दौरान शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े जातकों को अच्छे नतीजे मिलेंगे। प्रेमी और विवाहित जातकों के लिए ये महीना शुभ परिणाम लेकर आएगा। इस दौरान आपके खर्चे अधिक होने वाले हैं इससे आपका मानसिक तनाव भी बढ़ सकता है।

कन्या राशि: इस महीने आपको नौकरी में सकारात्मक परिणाम मिलने के आसार रहेंगे। आपको इस महीने वरिष्ठ और सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। विदेश में पढ़ाई या प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। प्रेमी जातकों का इस महीने अपने प्रेमी/प्रेमिका से वाद-विवाद होने के आसार दिखाई दे रहे हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। (यह भी पढ़ें- न्यू ईयर 2022 में क्या रहेगी शनि की चाल? किन राशियों पर रहेगी शनि साढ़े साती तो किन पर ढैय्या, सबकुछ जानिए यहां)

तुला राशि: कार्यस्थल में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। तुला राशि के व्यापारी इस महीने भाग्य का साथ पाएंगे। शिक्षा से जुड़े लोगों को भी इस महीने अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। पारिवारिक जीवन में कुछ अशांति होने की आशंका है। प्रेम से संबंधित मामलों के लिए यह महीना शुभ रहने वाला है।

वृश्चिक राशि: इस राशि वालों को करियर में सफलता प्राप्त होने के प्रबल आसार दिखाई दे रहे हैं। इस महीने व्यापार में निवेश करना फायदेमंद साबित हो सकता है। जनवरी के पहले सप्ताह के बाद कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। प्रेमी जातकों के लिए समय अनुकूल है। इस महीने आपकी आर्थिक स्थिति में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं लगी रहेंगी।

धनु राशि: धनु राशि के जो जातक बिजनेस कर रहे हैं उनके लिए ये समय काफी अनुकूल साबित होगा। विद्यार्थियों को भी इस महीने सुनहरी सफलता मिलने की उम्मीद रहेगी। सेहत का ध्यान रखें नहीं तो अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं।

मकर राशि: कार्यस्थल पर आपको चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। व्यवसाय जातकों को शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। विवाहित जातकों के लिए ये महीना उतना अच्छा नहीं दिखाई दे रहा है। जीवनसाथी के साथ किसी न किसी बात पर झगड़ा होने की संभावना है। इस महीने आर्थिक स्थिति अच्छी बनाए रखने के लिए अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

कुंभ राशि: कुंभ राशि के नौकरीपेशा जातकों को कार्यस्थल पर सावधान रहने की जरूरत है। इस राशि के व्यापारी जातकों को उन्नति और अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। पारिवारिक जीवन औसत रहेगा। इस महीने आपकी इनकम में बढ़ोतरी तो होगी लेकिन खर्चे भी बढ़ने वाले हैं। इसलिए आपको अपने बजट पर खास ध्यान देना होगा। (यह भी पढ़ें- Happy New Year 2022: 4 राशि वालों के लिए गुड न्यूज, आपके लिए नए साल की शुरुआत होगी शानदार)

मीन राशि: मीन राशि के पेशेवर जातकों को कार्यस्थल पर वांछित परिणाम प्राप्त होंगे। पदोन्नति के प्रबल आसार रहेंगे। अगर आप अपनी नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं तो इसमें सफलता मिल सकती है। साझेदारी के काम में सुनहरी सफलता मिलती हुई दिखाई दे रही है। सेहत का ध्यान रखें। प्रेमी जातकों और विवाहित जातकों के लिए समय अच्छा रहेगा। इस महीने आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

यह भी पढ़ें: मेष राशिफल 2022वृषभ राशिफल 2022, मिथुन राशिफल 2022कर्क राशिफल 2022सिंह राशिफल 2022कन्या राशिफल 2022तुला राशिफल 2022वृश्चिक राशिफल 2022धनु राशिफल 2022मकर राशिफल 2022कुंभ राशिफल 2022, मीन राशिफल 2022