Meen Finance Rashifal 2022: मीन राशि के जातकों के लिए साल 2022 अच्छा रहने की संभावना है। साल के मध्य में आपको अपनी आर्थिक व्यवस्था पर ध्यान देने की जरूरत पड़ सकती है, क्योंकि इस अवधि में आपकी आय तो बढ़ने की संभावना है ही लेकिन इस दौरान आप पर टैक्स का बोझ भी बढ़ सकता है। इस अवधि में आपकी निवेश की योजनाएं आपको फायदा दे सकती हैं। यदि निवेश से जुड़ा कोई कानूनी मामला चल रहा है तो फैसला आपके पक्ष में आने की संभावना है। साल 2022 के दूसरे छह माह में आपको सफलता मिल सकती है और आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार होने की भी संभावना है।
हालांकि सालभर आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी। मार्च के बाद लंबी अवधि के निवेश के लिए पैसा लगा सकते हैं, लेकिन शेयर बाजार से नुकसान हो सकता है। लालच में आकर नुकसान करा बैठेंगे। लॉटरी, सट्टा आदि से दूरी बनाए रखें। अप्रैल माह के अंत से जुलाई माह तक आपके बारहवें भाव में शनि की स्थिति आपके ख़र्चों में वृद्धि कर सकती है, फिर जुलाई के बाद से आपके ग्यारहवें भाव में शनि का गोचर आय का निरंतर प्रवाह प्रदान कर सकता है और आप अपने किसी लंबे समय से चले आ रहे ऋण से छुटकारा पा सकते हैं।
आपकी आमदनी में रुकावट आ सकती है लेकिन आपको बड़े भाइयों या दोस्तों से लाभ मिल सकता है। किसी योजना पर निवेश के लिए यह अवधि विशेष रूप से शुभ साबित हो सकती है। यदि आपने इस समय कोई निवेश किया हुआ है तो उसमें आप मनचाही बचत करने में सफल हो सकते हैं। इसके बाद बृहस्पति ग्रह की स्थिति आपके पहले भाव में होने के कारण अप्रैल से सितंबर माह तक के बीच का समय आपके लिए अनुकूल नहीं रह सकता है।
परिणामस्वरूप अप्रैल से सितंबर माह के बीच आपके खर्चों में वृद्धि हो सकती है, जो कि आपके लिए मानसिक तनाव का कारण बन सकता है। बृहस्पति ग्रह की पहले भाव में स्थिति इस वर्ष के कुछ महीनों में आपकी आय के अनुसार आपके ख़र्चों को नियंत्रित कर सकती है, जिसका असर आपको अपनी आर्थिक स्थिति में देखने को मिल सकता है।
यह भी पढ़ें: मीन राशि करियर राशिफल 2022, मीन राशि लव राशिफल 2022, मीन राशि स्वास्थ्य राशिफल 2022
यह भी पढ़ें: मेष राशिफल 2022, वृषभ राशिफल 2022, मिथुन राशिफल 2022, कर्क राशिफल 2022, सिंह राशिफल 2022, कन्या राशिफल 2022, तुला राशिफल 2022, वृश्चिक राशिफल 2022, धनु राशिफल 2022, मकर राशिफल 2022, कुंभ राशिफल 2022, मीन राशिफल 2022