Gemini Career Horoscope (Mithun Career Rashifal) 2022: मिथुन राशि के जातकों के लिए साल 2022 करियर के लिहाज से अच्छा रहने की संभावना है क्योंकि इस वर्ष मिथुन राशि के जातक अपना आर्थिक जीवन सुरक्षित महसूस कर सकते हैं। इस साल आपको एक से अधिक स्रोतों से कमाई के अवसर प्राप्त होने की संभावना है। साल की शुरुआत में अधिक मेहनत करने और बेहतर पैसा कमाने के नए रास्ते मिल सकते हैं। आपके दशम भाव का स्वामी बृहस्पति वर्ष की शुरुआत में नवम भाव में होगा जिसकी वजह से आपके पेशेवर जीवन में सौभाग्य का आगमन होगा। इस अवधि के दौरान आप संपत्ति खरीदने या बेचने के दौरान ग्राहक से बेहतर ढंग से सौदा करने में सक्षम रह सकते हैं जिससे किसी भी सौदे से आपको भरपूर लाभ हो सकता है। यह समय निर्माण श्रमिकों, बिल्डरों और दलालों के लिए अनुकूल रह सकता है। यदि आप भूमि पर निवेश करने की कोई योजना बना रहे हैं तो यह अवधि इस कार्य के लिए फायदेमंद सिद्ध हो सकती है।

साल 2022 की शुरुआत में आपके अष्टम भाव से बुध और शनि का गोचर होगा जो कि उन लोगों के लिए अनुकूल हो सकता है जो कोयला उद्योग, खनन, बीमा या बैंकिंग के क्षेत्र से जुड़े हैं। इस दौरान आप अपने ग्राहकों के साथ अच्छी तरह संवाद कर उनसे बेहतर ढंग से सौदा करने में सक्षम रह सकते हैं। अप्रैल महीने में शनि मिथुन राशि के नवम भाव से गोचर करेगा जिसकी वजह से आपके प्रोफेशनल लाइफ में कुछ बड़े बदलाव आने की आशंका है। इस दौरान आपका भाग्य आपका उम्मीद अनुसार साथ नहीं दे सकता है और आपको खुद को साबित करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। आप इस दौरान कार्यक्षेत्र में होने वाले राजनीति के शिकार भी हो सकते हैं जो कि आपके लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं होगा।

करियर भविष्यफल 2022 के लिहाज से देखा जाए तो अप्रैल के महीने में बृहस्पति आपके दशम भाव से गोचर करेगा, जो करियर 2022 वार्षिक राशिफल के अनुसार उतार-चढ़ाव के बावजूद आपके करियर में कुछ स्थिरता ला सकता है। जो लोग बहुराष्ट्रीय कंपनियों या ग्लोबल कंपनियों में काम कर रहे हैं उनके लिए साल 2022 का दूसरा भाग अनुकूल रहने की संभावना है। साथ ही, जो लोग आयात निर्यात के क्षेत्र से जुड़ा कार्य करते हैं या विदेशी बाजार से जुड़ा व्यापारिक कार्य करते हैं, उनके लिए भी यह समय अनुकूल रह सकता है। साल 2022 की इस अवधि में आपकी आय में वृद्धि हो सकती है। वहीं साल 2022 के अंत में बारहवें भाव से मंगल का गोचर होगा जिसकी वजह से उन जातकों को कुछ अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं, जो विदेश में काम करने की उम्मीद कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: मिथुन आर्थिक राशिफल 2022, मिथुन राशि स्वास्थ्य राशिफल 2022, मिथुन राशि लव राशिफल 2022

यह भी पढ़ें: मेष राशिफल 2022वृषभ राशिफल 2022, मिथुन राशिफल 2022कर्क राशिफल 2022, सिंह राशिफल 2022, कन्या राशिफल 2022, तुला राशिफल 2022, वृश्चिक राशिफल 2022, धनु राशिफल 2022, मकर राशिफल 2022, कुंभ राशिफल 2022, मीन राशिफल 2022