krishna janmashtami date 2019: जन्माष्टमी का त्यौहार हिंदू धर्म के लोगों के लिए काफी खास होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन जगत के पालनहार भगवना विष्णु ने कृष्ण रूप में अपना आंठवा अवतार लिया था। कृष्ण का जन्म दिवस भादों मास के कृष्‍ण पक्ष की अष्‍टमी तिथि का माना जाता है। जिस कारण हर साल इसी तिथि को इनके जन्म दिवस यानी जन्माष्टमी के रूप में लोग मनाते हैं। इस साल कृष्ण जन्माष्टमी (Krishna Janmashtami 2019) 23 अगस्त के दिन पड़ रही है। जन्माष्टमी के मौके पर कई जगह कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इस खास दिन पर लोगों को तलाश होती है भगवान कृष्ण के प्रसिद्ध गीतों की। जिसे सुनकर हर कोई कन्हैया की भक्ति के रंग में रंग सके। तो यहां आप जानेंगे कथा वाचक जया किशोरी (jaya kishori famous bhajan) की आवाज में कृष्ण भगवान के उन प्रसिद्ध भजनों के बारे में जिन्होंने सबको अपना दिवाना बना दिया…

1. जया किशोरी का सबसे ज्यादा बार यूट्यूब पर देखा गया भजन है ‘मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा है’। इस गाने को देखने वालों की संख्या 46 मिलियन के पार पहुंच चुकी है। और 11 हजार से ज्यादा लोगों ने इस गाने पर अपने कमेंट भी दिये हैं। कृष्ण भक्ति में सराबोर कर देने वाले इस गीत को एक बार आप भी जरूर देंखे…

2. जया किशोरी की आवाज में ‘मेरी लगी श्याम संग प्रीत ये दुनिया क्या जाने’ गाना भी लोगों द्वारा काफी पसंद किया गया है। इस भजन को अब तक 18,654,534 यानी कि 18 मिलियन से ज्यादा लोगों द्वारा देखा जा चुका है। साथ ही इस पर बड़ी संख्या पर लोगों ने कमेंट भी किये हैं।

https://www.youtube.com/watch?v=HGMupfC06rk

3. ‘अरे द्वारपालों कन्हैया से कह दो, कि दर पे सुदामा गरीब आ गया है’ वैसे तो ये गाना काफी पुराना है। लेकिन जया किशोरी ने भी इस गाने को अपनी आवाज में गाया है। जिसे लोगों ने काफी पसंद भी किया। तभी तो इसे देखने वालों का आकंड़ा 16 मिलियन तक पहुंच चुका है।

4. अब बात जया किशोरी के अगले सबसे फेमस सॉन्ग की, जिसे यूट्यूब पर सबसे ज्यादा बार देखा गया है वो है ‘हम तुम्हारे हैं प्रभु जी तुम हमारे हो, तुम हमारे ही रहोगे ओ मेरे प्रियतम’। इस भजन को अब तक 14 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस गाने को जया किशोरी के साथ चेतना शर्मा ने गाया है।

5. ‘लगन तुमसे लगा बैठे जो होगा देखा जायेगा’ यह गाना श्याम तेरी लगन एलबम का है। इस गाने को जया किशोरी ने अपनी आवाज दी है। इसे देखने वालों की संख्या 5 मिलियन के पार पहुंच चुकी है।