Mercury Rise In Cancer: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर उदय और अस्त होते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह 26 अगस्त जन्माष्टमी के दिन कर्क राशि में उदय होने जा रहे हैं। आपको बता दें कि बुध ग्रह वक्री अवस्था में उदय होंगे। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनका इस समय भाग्य चमक सकता है। साथ ही करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। आइए जानते हैं ये भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं…

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध ग्रह का उदित होना लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से धन और वाणी भाव पर उदित होने जा रहे हैं। साथ ही वह आपकी राशि के स्वामी हैं। इसलिए इस दौरान आपकी वाणी में प्रभाव बढ़ेगा। जिससे लोग इंप्रेस होंगे। वहीं आपको आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही  साथ ही आप अपने परिवार के साथ काफी अच्छा समय बीताएंगे। व्यापारी वर्ग के जातक इस दौरान अपने नए कारोबार की शुरुआत कर सकते हैं। जिससे आप काफी संतुष्ट नजर आएंगे। वहीं इस समय आपको अटके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही जो लोग मार्केटिंग, वाणी, बैंकिग और मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, उनको अच्छा लाभ हो सकता है।

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

बुध ग्रह का उदित होना कन्या राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी गोचर कुंडली के इनकम और लाभ स्थान पर उदित होंगे। इसलिए इस समय आपकी आय में जबरदस्त इजाफा हो सकता है। साथ ही आय के नए स्त्रोत बन सकते हैं। वहीं करियर के लिहाज से देखें तो इस दौरान आपको प्रगति मिलने के साथ ही वेतन वृद्धि के योग भी बन रहे हैं। व्यावसायिक मोर्चे पर देखें तो आपको अपने व्यवसाय में अच्छा रिटर्न मिल सकता है। साथ ही इस दौरान आपको संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। वहीं जो लोग शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में धन का निवेश करना चाहते हैं, उनके लिए समय अनुकूल है।

तुला राशि (Tula Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध ग्रह का उदित होना शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से करियर और कारोबार के भाव में उदित होंगे। इसलिए इस दौरान आपको काम- कारोबार में खास तरक्की मिल सकती है। साथ ही  करियर में कई नए और अच्छे अवसर मिलने की संभावना हैं। नौकरीपेशा जातकों को विदेश में नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं। आपकी कमाई भी इस दौरान बहुत जबरदस्त रहने वाली है। वहीं इस दौरान कारोबारियों को अच्छे ऑर्डर मिल सकते हैं। साथ ही इस समय नौकरीपेशा लोगों को जूनियर और सीनियर का साथ मिलेगा। वहीं पिता के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024