Janmashtami 2024 Date, Puja Shubh Muhurat: शास्त्रों में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का विशेष महत्व है। इस दिन भगवान कृष्ण की पूजा- अर्चना करने का विधान है। पंचांग के मुताबिक कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार भाद्रपद महीने की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को हर साल मनाया जाता है। वहीं भागवत के अनुसार इस दिन भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था और इस दिन अष्टमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र, लग्न वृषभ राशि और बुधवार का दिन था। वहीं इस बार जन्माष्टमी पर बहुत ही शुभ योग बन रहे हैं। जैसे योग भगवान कृष्ण के जन्म के समय बने थे वैसे ही योग इस बार भी बन रहे हैं। आपको बता दें कि इस साल कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व 26 अगस्त को मनाया जाएगा।आइए जानते हैं कृष्ण जन्माष्टमी तिथि और शुभ मुहूर्त…

Krishna Janmashtami 2024 Date: Know here

कृष्ण जन्माष्टमी तिथि और रोहिणी नक्षत्र (Krishna Janmashtami 2024 Tithi)

ज्योतिष पंचांग के मुताबिक भाद्रपद महीने की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि का आरंभ 26 अगस्त, सुबह 3 बजकर 41 मिनट से होगा जो 27 अगस्त, सुबह 2 बजकर 21 मिनट पर समाप्त होगी। इसलिए कृष्ण जन्माष्टमी 26 अगस्त को मनाई जाएगी। वहीं जन्माष्टमी के दिन रोहिणी नक्षत्र दोपहर में 3 बजकर 54 मिनट से आरंभ होगा और 27 तारीख की मध्य रात्रि 3 बजकर 37 मिनट तक रहेगा।

जन्माष्टमी पर पूजा का शुभ मुहूर्त

पंंचांग के अनुसार सुबह 5 बजकर 55 मिनट से 7 बजकर 36 मिनट तक अमृत चौघड़िया रहने वाला है। जो पूजा के लिए शुभ समय है। वहीं इसके बाद अमृत चौघड़िया पूजन का मुहूर्त 3 बजकर 36 मिनट 6 बजकर 48 मिनट तक है। साथ ही निशीथ काल में भी आप पूजा कर सकते हैं, जो रात में 12 बजकर 1 मिनट से 11 बजकर 44 मिनट तक है।

बन रहा है जयंती योग 

वैदिक पंचांग के अनुसार इस दिन चंद्रमा वृषभ राशि में होंगे जैसा की भगवान कृष्ण के जन्म के समय संयोग बना था। वहीं आपको बता दें कि उस दिन भी चंद्रमा वृषभ राशि में ही थे। जिस रात में अष्टमी तिथि मध्यकाल में होती है उसी दिन जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाता है। वहीं इस बार जन्माष्टमी सोमवार के दिन है। ऐसे में आपको बता दें कि अगर जन्माष्टमी पर सोमवार या बुधवार हो जाए तो यह बहुत ही दुर्लभ संयोग बनाता है। बुधवार और सोमवार को जन्माष्टमी होने पर जयंती योग का शुभ संयोग बनता है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024