Janmashtami 2024 Horoscope (श्री कृष्ण जन्माष्टमी राशिफल ): 26 अगस्त को दुनियाभर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी (Shri Krishna Janmashtami) का पर्व मनाया जा रहा है। इस साल की जन्माष्टमी काफी खास है, क्योंकि इस दिन वैसा ही दुर्लभ योग बन रहा है जैसा कि 5251 वर्ष पूर्व यानी द्वापर युग में बना था। इस दिन रोहिणी नक्षत्र के साथ सूर्य सिंह में , चंद्रमा वृषभ राशि में और जयंती योग बन रहा है। ऐसा दुर्लभ योग बनना काफी शुभ माना जा रहा है। इस योग में पूजा करने से कई गुना अधिक फल मिलेगा। माना जाता है कि जयंती योग में व्रत रखने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होगी। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस दिन इन दुर्लभ योगों के बनने से साथ-साथ शुक्रादित्य, शश राजयोग के साथ-साथ वृषभ राशि में गुरु और चंद्रमा की युति भी हो रही है, जिससे गजकेसरी (Gajkesari Yoga) नामक राजयोग का निर्माण हो रहा है। चंद्रमा के अपने उच्च अंश वृषभ राशि में होने से कई राशियों की किस्मत सातवें आसमान में हो सकती है। इसके साथ ही मंगल मिथुन में और बुध का कारक उदय होगा। ऐसे में 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा, लेकिन इन तीन राशियों को सबसे अधिक लाभ मिलने वाला है। आइए जानते हैं जन्माष्टमी का दिन किन राशियों के ऊपर श्री कृष्ण की विशेष कृपा होगी…
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, चंद्रमा 25 अगस्त को रात 10 बजकर 29 मिनट पर वृषभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे जहां पहले से ही गुरु बृहस्पति विराजमान है। ऐसे में गजकेसरी योग का निर्माण हो रहा है। ये योग जन्माष्टमी के दिन पूरे दिन रहने वाला है।
मेष राशि (Mesh Zodiac)
इस राशि के जातकों के ऊपर श्री कृष्ण की विशेष कृपा होगी। गजकेसरी योग इस राशि के दूसरे भाव में बन रहा है। इसके साथ ही मंगल तीसरे और बुध चौथे भाव में उदित होने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। लंबे समय से रुके काम पूरे होने के साथ-साथ धन-धान्य की बढ़ोतरी होगी। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। गुरु और पिता के सहयोग से आप अपने लक्ष्य को पाने में सफल हो सकते हैं। कर्ज और लोन चुकाने में सफल होंगे। इसके साथ ही आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। करियर में भी उत्तम सफलता मिलने के आसार नजर आ रहे हैं।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
सिंह राशि के जातकों के लिए भी जन्माष्टमी का दिन काफी खास हो सकता है। इस राशि के जातकों के ऊपर गुरु, शुक्र के साथ-साथ अन्य ग्रहों की शुभ दृष्टि पड़ रहीहै। इस राशि के जातक अपनी बुद्धि के कौशल से कई क्षेत्र में सफलता के परचम लहरा सकते है। शिक्षा के क्षेत्र में भी अच्छा फल मिल सकता है। नौकरी तलाश रहे जातकों को दूसरी नौकरी मिलने के प्रबल योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में भी आपको वरिष्ठ अधिकारियों और सहकर्मियों करा पूरा सहयोग प्राप्त होगा, जिससे आप अपने लक्ष्य को पा सकते हैं। ऑफिस में लंबे समय से चली आ रही समस्या अब हल हो सकती है। आप अपने काम से संतुष्ट होंगे। वाणी में मधुरता आएंगी। ऐसे में आप कोई भी बात सोच समझकर बोलेंगे। अचानक धन लाभ के भी योग बन रहे हैं।
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
कन्या राशि के जातकों के लिए भी गजकेसरी योग लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि के जातकों का अध्यात्म की ओर अधिक झुकाव होगा। ऐसे में आप दोस्तों या फिर परिवारजनों के साथ किसी देव स्थान पर जा सकते हैं। धर्म-कर्म के मामलों में वृद्धि देखने को मिल सकती है। कान्हा की कृपा से हर क्षेत्र में सफलता हासिल हो सकती है। विदेश यात्रा करने का भी मौका मिल सकता है। नया घर, वाहन या फिर कोई बड़ी संपत्ति खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। आपके द्वारा किए गए प्रयासों में सफलता हासिल हो सकती है। जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बैठेंगा।किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आपके सामने कुछ चुनौतियां आएंगी, लेकिन इन्हें आप आसानी से पार लेंगे।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।