Krishna Janmashtami 2024: हिंदू धर्म में  श्री कृष्ण जन्माष्टमी का विशेष महत्व है। देशभर में इस दिन आधी रात को श्री कृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम  से मनाया जाता है। जन्मोत्सव मनाने के साथ उन्हें 56 भोग लगाने के साथ झूले में झुलाया जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार,  हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को  श्री कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाती है। इस साल जन्माष्टमी 26 अगस्त 2024, सोमवार के दिन पड़ रही है। शास्त्रों के अनुसार, इस दिन श्री कृष्ण की पूजा करने से हर तरह के दुखों का नाश होता है और सुख-समृद्धि, धन- वैभव की प्राप्ति होती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, श्री कृष्ण जन्माष्टमी के दिन कुछ चीजों को घर में लाने से श्री कृष्ण के साथ-साथ विष्णु जी और मां लक्ष्मी अति प्रसन्न होती है। ऐसे में घर में कभी भी पैसों की कमी नहीं होती है और खुशियां ही खुशियां बनी रहती हैं। आइए जानते हैं श्री कृष्ण जन्माष्टमी के दिन किन चीजों को घर लाना होगा शुभ…

लड्डू गोपाल की मूर्ति

अगर आपके घर में लड्डू गोपाल की मूर्ति नहीं है और आप लाकर उनकी सेवा करना चाहते हैं, तो जन्माष्टमी का दिन सबसे अच्छा माना जाता है। इस दिन आप अपनी इच्छा के अनुसार लड्डू गोपाल की मूर्ति ले आएं और आधी रात को स्नान, भोग लगाने के साथ झूला अवश्य झुलाएं।

बांसुरी

भगवान  श्री कृष्ण को बांसुरी अति प्रिय है। श्री कृष्ण हमेशा अपने पास रखते हैं। ऐसे में आप जन्माष्टमी के दिन बांसुरी घर ला सकते हैं। इसे घर में रखने से वास्तु दोष दूर होता है। इसके साथ ही मंदिर या फिर किसी दीवार में बांसुरी टांगने से सुख-समृद्धि की प्राप्ति होने के साथ बिजनेस, करियर में अपार सफलता के साथ खूब मुनाफा होता है। इसके साथ ही बांसुरी को बेडरूम में रखने से दांपत्य जीवन में खुशियां बनी रहती हैं।

मोर पंख

श्री कृष्ण हमेशा अपने मुकुट में मोर पंख लगाए रहते हैं। इससे राधा के प्रेम का प्रतीक माना जाता है। इसे जन्माष्टमी के दिन घर लाने से घर में बरकत बनी रहती हैं। कभी भी धन की कमी नहीं होती है। इसके साथ ही जीवन में खुशियां बनी रहती हैं।

गाय और बछड़े की मूर्ति

जन्माष्टमी के दिन गाय और बछड़े की मूर्ति घर लाना चाहिए। इस गाय को कामधेनु का प्रतीक माना जाता है, जो समुद्र मंथन के दौरान निकले 14 रत्नों में से एक मानी जाती है। इसे घर में रखने से संतान सुख की प्राप्ति होती है। मानसिक, शारीरिक तनाव से मुक्ति मिलती है। इसके साथ ही सुख-समृद्धि, धन-सौभाग्य की भी प्राप्ति होती है।

माखन -मिश्री

कान्हा को माखन चोर कहा जाता है। इससे जुड़ी कई कथाएं प्रचलित है। भगवान श्री कृष्ण को माखन-मिश्री अति प्रिय है। श्री कृष्ण को इसे चढ़ाने से जीवन में खुशियां ही खुशियां आती है। इसे जीवन में प्रेम घोलने का प्रतीक भी माना जाता है।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

मेष वार्षिक राशिफल 2024वृषभ वार्षिक राशिफल 2024
मिथुन वार्षिक राशिफल 2024कर्क वार्षिक राशिफल 2024
सिंह वार्षिक राशिफल 2024कन्या वार्षिक राशिफल 2024
तुला वार्षिक राशिफल 2024वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2024
धनु वार्षिक राशिफल 2024मकर वार्षिक राशिफल 2024
कुंभ वार्षिक राशिफल 2024मीन वार्षिक राशिफल 2024