Sri Krishna Bhajan, song/कृष्ण जन्माष्टमी के गाने: हिन्दू धर्म में कृष्ण जन्माष्टमी को एक महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक माना गया है। इस खास दिन लोग जहां कई तरह से इस पर्व को सेलिब्रेट करते हैं वहीं कृष्ण भजन भी इस दिन को खास बनाते हैं। इंटरनेट पर मौजूद कई गाने हैं जिनकी कृष्ण भजन के रूप में काफी लोकप्रियता है। हम आज यहां इंटरनेट पर मौजूद उन टॉप 5 कृष्ण भजन की चर्चा करेंगे जो भजनों के चार्ट में काफी उपर हैं।

1- तेरे नाम का पुजारीः इस गाने में पंकज डोसी ने अपनी आवाज दी है। गूगल में ट्रेडिंग के लिहाज से यह सबसे ऊपर आता है। 7:51 मिनट के इस गाने को सुन कृष्ण की भक्ति में आप खो जाएंगे।

2- तुम हमारे थे प्रभू जी: मशहूर कथा वाचक और भजन गायिका ने इस सुंदर भजन में अपनी आवाज दी है। यह गाना अपने लेंथ में तो जरूर बड़ा है लेकिन कृष्ण भक्तों को यह गाना अपनी ओर काफी आकर्षित करता है।

3: उस बांसूरी वाले की, नीले घोड़े वाले की: इस गाने को भी मशहूर भजन गायक पंकज डोसी ने ही गाया है। यह गाना भी काफी सुना जाता है।

https://youtu.be/FedKQ2nOf78

4: आओ सांवरिया : यह गाना छप्पन भोग एल्बम का है। मशहूर भजन गायक लखबीर सिंह लख्खा ने इस भजन को स्वर दिया है। 7 मिनट से भी अधिक लंबे इस भजन आपको झूमने पर मजबूर कर देगा।

5- ये तो प्रेम की बात है उधो: इस कृष्ण भजन को गायक और कथा वाचक मृदुल कृष्ण शास्त्री ने गाया है।

https://youtu.be/pA8EKFcAr6E

बता दें जन्माष्टमी के दिन भगवान विष्णु अपने आठवें अवतार के रूप में कृष्ण बन धरती पर जन्म लिए। मान्यता है कि कृष्ण का जन्म अष्टमी तिथि और रोहिणी नक्षत्र में हुआ था। ऐसे में प्रति वर्ष भाद्र महीने की अष्टमी को जन्माष्टमी मनाई जाती है। स्कंद पुराण के अनुसार 5000 साल पहले आधी रात को भगवान विष्णु ने कृष्ण के रूप में धरती पर जन्म लिया था। तब से इस दिन को लोग जन्माष्टमी के रूप में मनाते आ रहे हैं।